सुनील गावस्कर का बड़ा बयान, कहा – ‘पाकिस्तान का एशिया कप में भाग लेना मुश्किल होगा’ जानिए ऐसा क्यों कहा

इस समय भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों में तनाव देखने को मिल रहा है, और यह तनाव पहलगाम आतंकी हमले के चलते देखा जा रहा है। अब बिगड़ते रिश्तों का असर क्रिकेट पर भी पड़ रहा है। इस समय बीसीसीआई की चिंता एशिया कप को लेकर होगी, जिसे सितंबर में भारत की मेजबानी में आयोजित किया जाना है। एशिया कप 2025 को लेकर महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने भी बड़ा बयान दिया है।
Sunil Gavaskar

भारत और पाकिस्तान को लेकर इस समय कई तरह की परिस्थितियाँ सामने आ रही हैं। दोनों देशों के बीच रिश्ते बिगड़ चुके हैं और इसका असर क्रिकेट की दुनिया पर भी पड़ रहा है। अब सवाल यह है कि क्या इसका असर सितंबर में भारत में होने वाले एशिया कप पर भी पड़ेगा। इसी कड़ी में एशिया कप 2025 को लेकर पूर्व भारतीय खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने बड़ा बयान दिया है। दरअसल, सुनील गावस्कर का कहना है कि एशिया कप 2025 में पाकिस्तान का भाग लेना मुश्किल होगा।

दरअसल, पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था जिसमें 26 पर्यटकों की जान चली गई थी। इस हमले में पाकिस्तानी कनेक्शन की बात सामने आई थी, जिसके बाद देश में गुस्से की लहर दौड़ गई और आतंकियों व उनके समर्थकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठने लगी। हालांकि इस दौरान केंद्र सरकार रिएक्शन मोड में नजर आई और उसने पड़ोसी मुल्क के खिलाफ कई बड़े फैसले भी लिए, जिनका असर क्रिकेट के रिश्तों पर भी पड़ा।

पाकिस्तान का एशिया कप में भाग लेना मुश्किल होगा: सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar)

वहीं दूसरी ओर, सितंबर महीने में भारत की मेजबानी में एशिया कप 2025 का बड़ा टूर्नामेंट खेला जाएगा, जिसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका जैसी टीमें शामिल होंगी। अब सवाल उठता है कि क्या भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबले देखने को मिलेंगे। इसी कड़ी में अब बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अगर ऐसी स्थिति बनती है तो पाकिस्तान का एशिया कप में भाग लेना मुश्किल होगा। सुनील गावस्कर ने कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते एशियाई क्रिकेट काउंसिल आने वाले महीनों में भंग हो सकती है।

स्पोर्ट्स टुडे को दिए गए एक इंटरव्यू में सीनियर गावस्कर ने कहा कि बीसीसीआई का रुख हमेशा वही रहा है जो भारत सरकार तय करती है। मैं नहीं समझता कि एशिया कप के मामले में इसमें कोई बदलाव होगा। एशिया कप के इस सीजन के लिए भारत मेजबान है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि हालात बिल्कुल विपरीत होंगे या नहीं। लेकिन अगर हालात नहीं बदले, तो मैं पाकिस्तान को एशिया कप का हिस्सा बनते नहीं देखना चाहूंगा।

शायद भारत अपने आप को इससे अलग कर ले

सुनील गावस्कर का यह बयान अब खलबली मचा रहा है। उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि मैं नहीं जानता कि एशिया कप कैसे होगा। हो सकता है कि एशियाई क्रिकेट काउंसिल को भंग कर दिया जाए और तीन या चार देशों का टूर्नामेंट ही कराया जाए, जिसमें हांगकांग को आमंत्रित किया जा सकता है। लेकिन मुझे लगता है कि यह इस बात पर निर्भर करेगा कि अगले कुछ महीनों में क्या होता है। सुनील गावस्कर के मुताबिक ऐसा भी हो सकता है कि भारत ही एसीसी से हटने का फैसला कर ले और एक मल्टीनेशनल टूर्नामेंट बांग्लादेश या श्रीलंका में आयोजित किया जाए। अगर दो देश एक-दूसरे के खिलाफ हैं, तो एक-दूसरे के खिलाफ खेलना मुश्किल होगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews