Hindi News

ये है T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज, दो भारतीय खिलाड़ियों के नाम है शामिल

Written by:Rishabh Namdev
Published:
हाल ही में भारतीय T20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया। दरअसल, सूर्यकुमार यादव T20 इंटरनेशनल में 150 से अधिक छक्के पूरे करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। चलिए जानते हैं कि इस लिस्ट में सूर्यकुमार यादव के अलावा और कौन से खिलाड़ी शामिल हैं।
ये है T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज, दो भारतीय खिलाड़ियों के नाम है शामिल

इस समय भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच T20 सीरीज चल रही है, जिसका पहला मुकाबला बारिश में धुल गया और बेनतीजा रहा। लेकिन इस मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव अच्छी लय में नजर आ रहे थे। इसी बीच भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया। अब सूर्यकुमार यादव T20 इंटरनेशनल में 150 छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। दरअसल, सूर्यकुमार यादव से पहले रोहित शर्मा ने T20 इंटरनेशनल में एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया था।

रोहित शर्मा T20 इंटरनेशनल में दुनिया में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

भारतीय खिलाड़ी रोहित शर्मा T20 इंटरनेशनल में दुनिया में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। रोहित शर्मा T20 क्रिकेट के ताबड़तोड़ बल्लेबाज माने जाते हैं। न सिर्फ T20 में बल्कि रोहित शर्मा ने वनडे में भी छक्कों के मामले में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर रखे हैं। रोहित शर्मा ने कुल 159 मैचों में 151 पारियों में 4231 रन बनाए हैं। T20 में उन्होंने खूब छक्के लगाए। रोहित के बल्ले से T20 इंटरनेशनल में 205 छक्के निकले हैं। बता दें कि भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में ही T20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीता था, लेकिन इसके बाद रोहित ने T20 से संन्यास का ऐलान कर दिया था।

मोहम्मद वसीम

दूसरे नंबर पर T20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड मोहम्मद वसीम के नाम है। यूएई के कप्तान मोहम्मद वसीम ने T20 इंटरनेशनल में 91 मैचों में 187 छक्के लगाए हैं। मोहम्मद वसीम फिलहाल इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहे हैं, ऐसे में वह रोहित शर्मा का रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं। वह रोहित शर्मा के रिकॉर्ड से मात्र 18 छक्के दूर हैं।

मार्टिन गुप्टिल

तीसरे नंबर पर इस लिस्ट में न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल का नाम आता है। मार्टिन गुप्टिल ने T20 इंटरनेशनल में 122 मुकाबलों की 118 पारियों में 173 छक्के लगाए हैं। न्यूजीलैंड का यह घातक खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट में भी एक खतरनाक बल्लेबाज माना जाता था। हालांकि, मार्टिन गुप्टिल ने 2025 में T20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया है।

जोस बटलर

चौथे नंबर पर इस लिस्ट में इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज जोस बटलर का नाम आता है। जोस बटलर ने T20 में कुल 144 मुकाबलों में 172 छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज कर रखा है। बता दें कि जोस बटलर ने लंबे समय तक इंग्लैंड टीम की कप्तानी भी की। ऐसे में कप्तानी के साथ उन्होंने कई बड़ी पारियां खेलकर इंग्लैंड को कई मौकों पर जीत दिलाई।

सूर्यकुमार यादव

अब इस खास लिस्ट में भारतीय खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव भी शामिल हो गए हैं। सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाया है। अब सूर्यकुमार यादव T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। सूर्यकुमार यादव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी पारी में दो छक्के लगाकर अपने डेढ़ सौ छक्कों का रिकॉर्ड हासिल किया है। इससे पहले वह निकोलस पूरन से पीछे चल रहे थे, लेकिन अब वह 150 छक्कों के आंकड़े तक पहुंच गए हैं।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews