T20 World Cup 2024 : न्यूयॉर्क में मिलने वाली सुविधाओं से नाराज भारतीय टीम, द्रविड़-रोहित ने जताई यह नाराजगी!

T20 World Cup 2024 : भारतीय टीम के लगभग सभी खिलाडी अमेरिका पहुंच चुके हैं। टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा न्यूयॉर्क में मिलने वाली सुविधाओं से नाखुश दिखाई दे रहे हैं।
T20 World Cup 2024 : न्यूयॉर्क में मिलने वाली सुविधाओं से नाराज भारतीय टीम, द्रविड़-रोहित ने जताई यह नाराजगी!

T20 World Cup 2024 : भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी 1 जून से शुरू हो रहे टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए जमकर प्रैक्टिस कर रहे है। इसके लिए भारतीय टीम के लगभग सभी खिलाडी अमेरिका पहुंच चुके हैं और आगामी मैचों के लिए नेट प्रैक्टिस कर रहे हैं। वहीं अब एक बड़ी जानकारी सामने आई है, दरअसल टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा न्यूयॉर्क में मिलने वाली सुविधाओं से नाखुश दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं, टीम के कई और खिलाड़ी भी आईसीसी द्वारा मुहैया कराई गई सुविधाओं से असंतुष्ट दिखाई दे रहे हैं।

टीम इंडिया की असंतुष्टि:

दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय टीम नैसो काउंटी के गार्डन सिटी विलेज में ठहरी हुई है और उन्हें कैंटिएग पार्क में प्रैक्टिस की सुविधाएं दी जा रही हैं। लेकिन खिलाड़ियों का मानना है कि ये सुविधाएं मात्र औसत स्तर की हैं और ठीक से इसके लिए तैयारी नहीं की गई हैं। इसके अतिरिक्त, न्यूयॉर्क के नैसो काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, जहां टीम को आयरलैंड के खिलाफ मैच खेलना है, उसमें भी अभ्यास करने की उपयुक्त व्यवस्थाएं नहीं हैं।

टीम के लिए मुश्किल:

जानकारी के मुताबिक भारतीय टीम की चिंता बढ़ रही है क्योंकि 1 जून को बांग्लादेश के खिलाफ टीम को वॉर्म-अप मैच के लिए कैंटिएग पार्क में ही प्रैक्टिस करना होगा। जबकि क्वालिफाई होने के बाद, टीम फ्लोरिडा जाएगी और फिर वेस्टइंडीज में सुपर 8 के मुकाबले खेलेगी। इसके साथ ही आईसीसी ने इस मामले पर अभी तक कोई बयान नहीं दिया है।

टीम का टी-20 वर्ल्ड कप शेड्यूल इस प्रकार है:

दरअसल भारतीय टीम के टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के शेड्यूल के मुताबिक टीम का पहला मैच 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ होगा। इसके बाद, वे 9 जून को पाकिस्तान के साथ मुकाबला करेंगे। 12 जून को उनका मैच अमेरिका के साथ है, और भारत अपना आखिरी मैच 15 जून को कनाडा के खिलाफ खेलेगी।

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उप कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), संजू सैमसन (विकेट कीपर), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

रिजर्व खिलाडी: शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद और आवेश खान

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews