T20 World Cup 2024 : आज टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा अहम मुकाबला, AFG ने AUS को 149 रन का लक्ष्य दिया

T20 World Cup 2024 : आज टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 में ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। यह मुकाबला किंग्सटाउन ​​​​, सैंट विंसेंट में खेला जा रहा है।
T20 World Cup 2024 : आज टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा अहम मुकाबला, AFG ने AUS को 149 रन का लक्ष्य दिया

T20 World Cup 2024 : टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 चरण के मुकाबले में आज ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान आमने-सामने है। यह मुकाबला किंग्सटाउन ​​​​, सैंट विंसेंट में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन अब तक बहुत शानदार रहा है और वह इस मैच को जीतकर सेमीफाइनल में अपनी स्थिति को और भी मजबूत करना चाहेगी। वहीं, अफगानिस्तान के लिए यह मैच करो या मरो की स्थिति है, क्योंकि उसे पिछले मैच में भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि इस मैच की बात करें तो टॉस ऑस्ट्रेलिया ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। वहीं अफगानिस्तान की पारी को बैकफुट पर धकेल दिया है।

दरअसल पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 148 रन बनाए हैं। अफगानिस्तान की और से गुरबाज ने सबसे ज्यादा 60 रन और इब्राहिम जादरान ने 51 रन बनाए हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया की और से एडम जम्पा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 अहम विकेट लिए। इसके साथ ही पैट कमिंस ने भी 3 विकेट चटकाए हैं।

जानें इस मैच की अहमियत:

दरअसल यह सुपर-8 का 8वां मुकाबला है। ऑस्ट्रेलिया ने अपना पहला सुपर-8 मैच जीत लिया है और अब वह इस मैच को जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी। अफगानिस्तान को भी अपने पहले मैच में भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था और अब उसे सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए यह मैच जीतना जरूरी है।

पिच और टॉस का महत्व:

अभी तक की बात करें तो पिच मैच में ठीक नजर आ रही है। वहीं एंटीगुआ की पिच पर तेज गेंदबाजों का दबदबा रहता है, लेकिन इस टूर्नामेंट में पेसर्स ने 8.45 की इकॉनमी रेट से इस पिच पर रन भी खर्च किए हैं। वहीं यहां पर चेज करने वाली टीमों को फायदा मिलता हुआ दिखाई दे सकता है जिसके चलते उन्हें यहां ज्यादा सफलता मिली है।

टी-20 वर्ल्ड कप: सुपर-8 में आज ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान खेला जा रहा है

तारीख: 23 जून
स्थान: किंग्सटाउन ​​​​, सैंट विंसेंट
समय: टॉस- 5:30 AM, मैच स्टार्ट – 6 AM

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews