T20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, इस मैदान पर खेला जाएगा मैच!

आईसीसी की ओर से जल्द ही T20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल जारी किया जा सकता है। रिपोर्ट की माने तो भारत और पाकिस्तान 15 फरवरी को इस बड़े टूर्नामेंट में आमने-सामने हो सकते हैं। यह मुकाबला श्रीलंका के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा सकता है।
भारत-पाकिस्तान

T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के मुकाबले की तारीख लगभग तय की जा चुकी है। रिपोर्ट की माने तो दोनों टीमें 15 फरवरी को आमने-सामने हो सकती हैं। बता दें कि हाल ही में भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच एशिया कप प्राइसिंग स्टार 2025 में मुकाबला खेला गया था, जिसमें भारत को पाकिस्तान के हाथों हार मिली थी। हालांकि सीनियर टीम के पिछले कुछ मुकाबलों पर नज़र डालें तो भारत ने हर मुकाबले में जीत हासिल की है। भारत ने साल 2025 में पाकिस्तान की टीम को लगातार तीन बार हराया है।

रिपोर्ट की माने तो भारत और पाकिस्तान 15 फरवरी को श्रीलंका के कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में आमने-सामने हो सकते हैं। जानकारी दे दें कि इसी मैदान पर 5 अक्टूबर को विमेंस वनडे वर्ल्ड कप के मुकाबले में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने हुए थे।

बीसीसीआई की ओर से आईसीसी को भेज दिया गया शेड्यूल

वहीं T20 वर्ल्ड कप 2026 का प्रस्तावित शेड्यूल बीसीसीआई की ओर से आईसीसी को भेज दिया गया है। अब आईसीसी जल्द ही इस शेड्यूल पर मोहर लगाकर इसे जारी कर सकता है। इस प्रस्तावित शेड्यूल के मुताबिक T20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होगी, जबकि इस बड़े टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को खेला जाएगा। हालांकि फिलहाल आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है। आधिकारिक तौर पर आईसीसी की ओर से इस बड़े टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी किया जाएगा। फिलहाल सेमीफाइनल और फाइनल के वेन्यू में ऑप्शन रखे जाएंगे। अगर भारत और पाकिस्तान की टीमें सेमीफाइनल या फाइनल में पहुंचती हैं तो वेन्यू बदल सकता है।

इन मैदानों पर होंगे मुकाबले

रिपोर्ट की माने तो अगर पाकिस्तान की टीम फाइनल में नहीं पहुंचती है तो T20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में करवाया जा सकता है। लेकिन अगर पाकिस्तान की टीम फाइनल में प्रवेश कर जाती है तो यह मुकाबला श्रीलंका के मैदान पर खेला जाएगा। आईसीसी की ओर से जल्द ही आधिकारिक तौर पर T20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल जारी किया जा सकता है। बता दें कि भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से इस बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी करने वाले हैं। रिपोर्ट की माने तो आईसीसी ने भारत के पांच और श्रीलंका के तीन वेन्यू को शॉर्टलिस्ट कर लिया है। भारत में अहमदाबाद, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई और मुंबई के मैदानों पर मुकाबले होंगे, तो वहीं श्रीलंका में तीन वेन्यू शामिल रहेंगे जिसमें से एक वेन्यू कोलंबो का आर. प्रेमदासा स्टेडियम रहेगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews