टी20 विश्व कप 2026: साउथ अफ्रीका टीम का ऐलान, एडन मार्करम को मिली कप्तानी, कगिसो रबाडा की हुई वापसी

शुक्रवार को टूर्नामेंट के लिए साउथ अफ्रीका ने टीम का ऐलान किया। एडन मार्करम के नेतृत्व में साउथ अफ्रीका की टीम टूर्नामेंट खेलने उतरेगी। इस टीम में कई खिला​ड़ी ऐसे हैं जो पहली बार टी20 विश्व कप खेलेंगे।
ICC T20 World Cup 2026

ICC पुरुष टी20 विश्व कप 2026 का मंच तैयार है। भारत-श्रीलंका दोनों मिलकर इस इवेंट की मेजबानी कर रहे हैं। टी20 विश्व कप का आगाज 7 फरवरी से होने जा रहा है। कुल 20 टीमें खिताबी जंग में उतरेंगी। शेड्यूल पहले ही जारी हो चुका है। वहीं शुक्रवार को टूर्नामेंट के लिए साउथ अफ्रीका ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया। एडन मार्करम के नेतृत्व में दक्षिण अफ्रीका की टीम टूर्नामेंट खेलने उतरेगी।

बता दें कि इस टीम में कई खिला​ड़ी ऐसे हैं जो पहली बार टी20 विश्व कप खेलेंगे। इस टीम में क्विंटन डी कॉक और डेविड मिलर जैसे दिग्गजों के साथ-साथ कई युवा चेहरों को भी जगह मिली है। ‘बेबी एबी’ के नाम से मशहूर डेवाल्ड ब्रेविस अपना पहला टी20 विश्व कप खेलेंगे। उनके अलावा डोनोवन फरेरा, टोनी डी जोरजी और युवा तेज गेंदबाज क्वेना मफाका को भी पहली बार विश्व कप टीम में शामिल किया गया है।

टीम में कगिसो रबाडा की वापसी

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा को भी टी20 विश्व कप के लिए टीम में शामिल किया गया है। रबाडा अपनी पसली की चोट के कारण बीच में लंबे समय तक टीम से बाहर थे। कगिसो रबाडा का साथ टीम में एनरिक नोर्खिया, मार्को जेनसेन, कॉर्बिन बॉश, लुंगी एनगिडी और क्वेना मफाका देंगे। टीम की पेस बैटरी काफी अच्छी नजर आ रही है।

09 फरवरी को साउथ अफ्रीका का पहला मैच

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका को ग्रुप-डी में रखा गया है, जहां उसका सामना अफगानिस्तान, कनाडा, न्यूजीलैंड और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से होगा। दक्षिण अफ्रीका अपना पहला मुकाबला 09 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कनाडा के खिलाफ खेलेगा।

टी20 वर्ल्ड कप के लिए साउथ अफ्रीका टीम

एडन मार्करम (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टोनी डी ज़ोरज़ी, डोनोवन फरेरा, मार्को जेनसेन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, कगिसो रबाडा, जेसन स्मिथ।

साउथ अफ्रीका के ग्रुप मैचों का शेड्यूल

09 फरवरी- साउथ अफ्रीका बनाम कनाडा, अहमदाबाद
11 फरवरी- साउथ अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान, अहमदाबाद
14 फरवरी- साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड, अहमदाबाद
18 फरवरी- साउथ अफ्रीका बनाम यूएई, दिल्ली

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews