Team India : PM नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद एयरपोर्ट रवाना हुई भारतीय टीम, कप्तान रोहित और अन्य खिलाडियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया फोटो

Team India : टी-20 वर्ल्ड कप में शानदार जीत हासिल करने के बाद, टीम इंडिया का देश में भव्य स्वागत किया गया। वहीं दिल्ली एयरपोर्ट से लेकर प्रधानमंत्री आवास तक खिलाडियों को देखने के लिए लोगों की भीड़ देखने को मिली।
Team India : PM नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद एयरपोर्ट रवाना हुई भारतीय टीम, कप्तान रोहित और अन्य खिलाडियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया फोटो

Team India : टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर स्वदेश लौटने के बाद टीम इंडिया दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के लिए प्रधानमंत्री आवास पहुंची। इस महत्वपूर्ण मौके पर टीम ने होटल ITC मौर्य में एक विशेष केक काटा और खूब भांगड़ा किया। इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या जैसे खिलाड़ी भांगड़ा करते नजर आए, जिससे माहौल बेहद खुशनुमा हो गया। वहीं प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान खिलाडियों ने पीएम से चर्चा की इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने टीम के साथ फोटो भी लिया।

<

h3>दिल्ली एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से हुआ स्वागत:

दरअसल जब टीम इंडिया दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंची, तो वहां का माहौल जोश और उत्साह से भरपूर था। कप्तान रोहित शर्मा, BCCI के सचिव जय शाह और प्रेसिडेंट रोजर बिन्नी ने एयरपोर्ट पर ही केक काटकर इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया। इसके बाद पूरी टीम होटल ITC मौर्य के लिए रवाना हुई, जहां प्रशंसक अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए बेताब थे।

PM मोदी से मिलने के बाद टीम मुंबई रवाना होगी। फिर शाम 5 बजे से टीम की विक्ट्री परेड होगी। यह 17 साल पहले टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली धोनी की ब्रिगेड की तरह ही होगी। टीम नरीमन पॉइंट से ओपन रूफ बस से वानखेड़े स्टेडियम तक जाएगी। फिर सम्मान समारोह में कैश प्राइज दिया जाएगा। 2007 में पहला वर्ल्ड कप जीतने वाली धोनी की टीम का स्वागत भी कुछ इसी अंदाज में हुआ था।

प्रधानमंत्री मोदी से भेंट:

वहीं होटल में कुछ समय बिताने के बाद, टीम इंडिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने उनके आवास पर गई है। प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद, टीम मुंबई के लिए रवाना होगी। मुंबई में शाम 5 बजे से टीम की विक्ट्री परेड होगी, जो 17 साल पहले टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली धोनी की ब्रिगेड की तरह ही होगी। टीम ओपन रूफ बस में नरीमन पॉइंट से वानखेड़े स्टेडियम तक जाएगी। इस दौरान फैंस अपनी टीम का जोरदार स्वागत करेंगे और उनकी जीत का जश्न मनाएंगे।

सम्मान समारोह:

वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित सम्मान समारोह में टीम इंडिया को कैश प्राइज दिया जाएगा। बीसीसीआई ने घोषणा की है कि खिलाड़ियों, कोच और सपोर्ट स्टाफ को 125 करोड़ रुपये का कैश प्राइज मिलेगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews