Ashes Series: 140 साल पुराना है ‘एशेज सीरीज’ का इतिहास, क्रिकेट की मौत से हुई थी शुरुआत

Ashes Series

Ashes Series History: इस समय क्रिकेट प्रेमियों के बीच एशेज 2023 का धमाकेदार क्रेज देखने को मिल रहा है। एशेज टेस्ट क्रिकेट के इतिहास की सबसे पुरानी सीरीज है जो आज तक जारी है। 1882-83 में इसकी शुरुआत हुई थी, जो काफी धमाकेदार रही। 1882 में जब ऑस्ट्रेलिया की टीम इंग्लैंड के दौरे पर गई थी। तब यहां के ओवल मैदान पर दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला मैच खेला गया था। इस मैच में इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा था और यह पहली बार हुआ था जब घरेलू जमीन पर इंग्लैंड कोई मैच हारा था। इस हार को वहां की मीडिया ने इंग्लिश क्रिकेट की मौत करार दिया था।

हार ने दिया एशेज सीरीज को जन्म

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला गया इस सीरीज का यह पहला मैच था। जिसमें घरेलू सरजमीं पर इंग्लैंड की हार के बारे में वहां के अखबारों में तरह-तरह की बातें लिखी गई थी। उस समय द स्पोर्ट्स टाइम ने अपने अखबार में यह छापा था कि 29 अगस्त को ओवल में इंग्लिश क्रिकेट का देहांत हो गया है, बॉडी का अंतिम संस्कार कर एशेज को ऑस्ट्रेलिया ले जाया जाएगा।

इसके बाद 1883 में जब इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जा रही थी। तब उस समय कप्तान इवो ब्लिंग को यह कहते हुए देखा गया था कि वह एशेज वापस लेने जा रहे हैं। तब मीडिया ने इस बात को रिगेन द एशेज कहकर जनता के सामने रखा था। ऑस्ट्रेलिया दौरे की इस सीरीज को इंग्लैंड ने 2-1 से जीत लिया था।

ऐसे बनी ट्रॉफी

बताया जाता है कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की इस सीरीज के दो टेस्ट मैच जीतने के बाद तीसरे मैच में मेलबर्न की महिलाओं ने मैच में उपयोग की गई स्टंप की गिल्लियों को जलाकर इसकी राख को भरकर एक ट्रॉफी उपहार के रूप में दी। यहीं से ट्रॉफी की शुरुआत हुई और इसे एशेज माना जाने लगा।

हालांकि, बताया यह जाता है कि इस सीरीज की असली ट्रॉफी लॉर्ड्स के एमसीसी म्यूजियम में रखी हुई है और उसकी डुप्लीकेट ट्रॉफी जीतने वाली टीम को बनाकर दी जाती है। कुछ इस तरह से ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली इस टेस्ट सीरीज की शुरुआत हुई जो आज तक जारी है।

अब तक किसका दबदबा

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच अब तक 72 सीरीज खेली जा चुकी है। जिनमें से 34 बार ऑस्ट्रेलिया और 32 बार इंग्लैंड ने जीत दर्ज की है। वहीं छह मौके ऐसे रहे जब सीरीज ड्रॉ हो गई। 2021-22 में खेली गई सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने 4-0 से जीत दर्ज की थी और 2023 की सीरीज इंग्लैंड में खेली जा रही है। पिछले 5 सालों से ऑस्ट्रेलिया ने अपना दबदबा इस सीरीज में कायम रखा हुआ है। तीन बार जीत दर्ज करते हुए उसने इंग्लैंड को सिर्फ एक बार ही जीतने दिया है और एक सीरीज ड्रॉ हुई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews