क्रिकेट प्रेमियों को भी हैरान कर देगा सरकारी नौकरी के पेपर में पूछा गया टी20 वर्ल्ड कप का सवाल, पढ़ें खबर

ओडिशा में मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS Exam) के पेपर में पूछे गए एक सवाल ने सभी का ध्यान अपनी और खींचा है। दरअसल इस परीक्षा में क्रिकेट (T20 World Cup) को लेकर एक सवाल पूछा गया था।
क्रिकेट प्रेमियों को भी हैरान कर देगा सरकारी नौकरी के पेपर में पूछा गया टी20 वर्ल्ड कप का सवाल, पढ़ें खबर

सरकारी नौकरी की परीक्षाएं आमतौर पर कठिन और अलग अलग प्रश्नों के लिए प्रसिद्ध होती हैं, लेकिन ओडिशा में मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) परीक्षा में पूछे गए एक प्रश्न ने सभी का ध्यान अपनी और खींचा है। दरअसल इस परीक्षा में क्रिकेट से जुड़े एक सवाल ने सभी के बीच चर्चा छेड़ दी है। जानकारी के अनुसार यह सवाल टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup) से संबंधित था, और इसके उत्तर ने कई लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया है।

दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक तस्वीर के मुताबिक, ओडिशा में आयोजित MTS परीक्षा के प्रश्नपत्र में एक ऐसा सवाल पूछा गया है, जो किसी भी क्रिकेट प्रेमी के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है।

जानिए क्या था यह सवाल

बता दें कि इस परीक्षा में पूछे गए सवाल से कई क्रिकेट प्रेमी भी हैरान हो सकते हैं। दरअसल यह सवाल इस तरह से था: “हाल ही में संपन्न टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup) में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का खिताब किस खिलाड़ी ने जीता?” इसके साथ चार विकल्प भी दिए गए थे।

-सूर्यकुमार यादव
-विराट कोहली
-जसप्रीत बुमराह
-कुलदीप यादव

यहां जानिए क्या है इस सवाल का सही जवाब?

वहीं सही उत्तर कि बात करें तो, इसका सही उत्तर था भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह। दरअसल जसप्रीत बुमराह ने वेस्टइंडीज और यूएसए में आयोजित टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup) में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का खिताब हासिल किया था। वहीं इस टूर्नामेंट में उन्होंने 8 मैचों में कुल 15 विकेट लिए थे। हालांकि, वह सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज नहीं थे, लेकिन उनका उत्कृष्ट 4.17 का इकॉनमी रेट उन्हें इस पुरस्कार का सही कारण बना।

दरअसल टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup) के दौरान बुमराह ने अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया था, खासकर डेथ ओवर्स में उनकी सटीक यॉर्कर और विविधताओं ने विपक्षी टीमों को बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोका था। वहीं बुमराह के शानदार प्रदर्शन ने भारतीय टीम को टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी, जहां उन्होंने अपनी गेंदबाजी से एक बार फिर मैच का रुख बदला था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews