FIFA World Cup Qualifier 2026: भारत और अफगनिस्तान के बीच होगा मुकाबला, जानें कहां और कब देख सकते हैं मैच

India

FIFA World Cup Qualifier 2026: फीफा विश्व कप 2026 के लिए क्वालिफायर मुकाबले खेले जा रहे हैं। तीसरे राउंड के करीब पहुंचने के लिए भारतीय टीम का अफगानिस्तान के खिलाफ मैच होने वाला है। जिसे सउदी अरब के दमक स्टेडियम में 22 मार्च 2024 को खेला जाएगा।

इन खिलाड़ियों की टीम में हुई वापसी

भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले मुकबाले में जैक्सन सिंह और अली अनवर की टीम में वापसी हो गई है। दरअसल, दोनों खिलाड़ियों के वापसी काफी लंबे वक्त के बाद हो रही है। दोनों खिलाड़ी अपनी चोट की वजह से टीम से बाहर चल रहे थे, लेकिन वापसी के बाद टीम में जोश देखने को मिल रहा है। आपको बता दें मिडफील्ड के लिए जैक्सन सिंह और सेंटर बैक के लिए अनवर अली बेहतरीन खिलाड़ी माने जाते हैं। वहीं बात करें तो भारत 3 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर बनी हुई है। जबकि पहले पायदान पर कतर की टीम 6 अंकों के साथ है।

यहां देख सकते हैं सीधा प्रसारण

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वालिफायर मुकाबले में भारत बनाम अफगानिस्तान के मुकाबले को डीडी स्पोर्ट्स और फैनकोड ऐप पर लाइव देख सकते हैं। वहीं यह मैच 22 मार्च 2024 को भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 12 बजे से शुरू होगा।

पहली बार 1985 में खेला था क्वालिफायर मैच

गौरतलब है कि भारत ने पहली बार फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर मैच साल 1985 में खेला था। तब से लेकर भारत कभी भी दूसरे राउंड के बाद क्वालिफाई नहीं कर पाया है। वहीं अगर अफगानिस्ता के खिलाफ भारत मैच जाता है तो तीन और अंकों के साथ तीसरे राउंड के करीब पहुंचने में कामयाबी मिल जाएगी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews