Asia Cup में होने वाले भारत-पाक मुकाबले का दर्शकों के बीच उत्साह, महंगे दामों में बिके टिकट

IND vs PAK

Asia Cup 2023: 30 अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कप को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। इस बार पाकिस्तान की मेजबानी में इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। किसी भी टूर्नामेंट में वैसे तो क्रिकेट प्रेमी अलग अलग टीम और खिलाड़ियों का समर्थन करते नजर आते हैं, लेकिन भारत पाकिस्तान की टक्कर का इंतजार हर किसी को होता है।

एशिया कप में भारत अपना पहला मुकाबला 2 सितंबर को पाकिस्तान से ही करने वाला है। श्रीलंका के पल्लेकेले स्टेडियम में खेले जाने वाले इस रोचक मुकाबले ले टिकट अभी से बिकना शुरू हो गए हैं। महंगे से महंगे टिकट भी बिक चुके हैं, जिनके दाम हैरान करने वाले हैं।

महंगे टिकट की बिक्री तेज

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले का क्रेज अभी से दर्शकों के बीच दिखाई देने लगा है। श्रीलंका में होने वाले इस मैच के लिए भी वैसा ही उत्साह नजर आ रहा है। यहां पर सबसे महंगे टिकट की बिक्री में भी तेजी देखने को मिली, जिसकी कीमत 300 यूएस डॉलर यानी भारतीय रुपयों में 25 हजार है।

इसके अलावा वीवीआईपी और वीआईपी स्टैंड के टिकटों को भी बिक्री हो चुकी है। इनकी कीमत 10,500 रुपए बताई जा रही है। सबसे कम कीमत के टिकटों की बात करें तो ये 2500 रुपए के हैं, इनमें से कुछ की बिक्री अभी बाकी है।

नेपाल मैच के टिकट भी बिके

भारत और पाकिस्तान मैच के अलावा 4 सितंबर को भारत और नेपाल के बीच भी मैच होने वाला है। इस मैच की टिकट की बिक्री भी शुरू हो चुकी है और वीवीआईपी और वीआईपी स्टैंड के सारे टिकट बिक चुके हैं। इस मैच की सबसे महंगी टिकट 4200 और सबसे सस्ती टिकट 850 रुपए में मिल रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews