वाराणसी में भारत की जीत के लिए फैंस कर रहे हवन-पूजन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो!

भारत और पाकिस्तान के मैच से पहले उत्तर प्रदेश के वाराणसी में क्रिकेट प्रेमियों द्वारा हवन और पूजन किया जा रहा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि आज चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होने वाली हैं।
वाराणसी में भारत की जीत के लिए फैंस कर रहे हवन-पूजन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो!

भारत और पाकिस्तान के मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में हमेशा एक अलग ही जोश देखने को मिलता है। दरअसल, यह मैच किसी उत्सव से कम नहीं होता, और आज भी ऐसा ही उत्सव देखने को मिल रहा है। दुबई क्रिकेट इंटरनेशनल स्टेडियम में आज भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। इसी बीच, उत्तर प्रदेश के वाराणसी में भारतीय फैंस ने हवन और पूजा करना शुरू कर दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

हालांकि, ऐसा माहौल सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान में भी देखने को मिलेगा। कहीं भारत की जीत के लिए हवन किया जा रहा है, तो कहीं पाकिस्तान की जीत के लिए दुआ मांगी जा रही है। दोनों देशों के बीच क्रिकेट का मुकाबला हमेशा बेहद रोमांचक होता है और इसे क्रिकेट जगत का “महा मुकाबला” कहा जाता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

भारत के इस अहम मैच से पहले ANI ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भारतीय फैंस द्वारा किए जा रहे हवन का वीडियो शेयर किया। लोग भारतीय टीम की जीत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं और साथ ही विराट कोहली के फॉर्म में लौटने की भी कामना कर रहे हैं। भारतीय टीम चाहेगी कि आज विराट कोहली बड़ा स्कोर बनाएं और चैंपियंस ट्रॉफी के आगामी मुकाबलों में भी शानदार प्रदर्शन करें। इसके अलावा, रोहित शर्मा से भी बड़े स्कोर की उम्मीद रहेगी। भारतीय टीम सितारों से सजी हुई है, जहां विराट कोहली, रोहित शर्मा के अलावा शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर और हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं।

पाकिस्तान के लिए अहम मुकाबला

हालांकि, आज का मुकाबला भारत से ज्यादा पाकिस्तान के लिए अहम है। भारतीय टीम अगर यह मैच जीतती है, तो चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। लेकिन अगर पाकिस्तान की टीम इस मुकाबले में हार जाती है, तो उनका चैंपियंस ट्रॉफी का सफर यहीं खत्म हो सकता है। पाकिस्तान 28 साल बाद किसी आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है, ऐसे में शुरुआती दौर में ही टीम का बाहर होना पाकिस्तानी फैंस को निराश कर सकता है। ऐसे में आज पाकिस्तान अलग अंदाज में खेलती हुई नजर आ सकती है और भारतीय टीम के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews