Tokyo Olympic 2020 : सोमवार की बेहतरीन शुरूआत, भारतीय महिला हॉकी टीम ओलंपिक सेमीफाइनल में

Tokyo Olympic 2020 : सोमवार की बेहतरीन शुरूआत, भारतीय महिला हॉकी टीम ओलंपिक सेमीफाइनल में

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। एक रोमांचक मैच में आस्ट्रेलिया को 1-0 से शिकस्त देते हुए महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। तृतीय क्वार्टर तक भारतीय महिला हॉकी टीम 1-0 से आगे रही। तीसरे क्वार्टर में ऑस्ट्रेलिया ने जबरदस्त दबाव बनाया लेकिन भारत ने स्थिति संभाल ली। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया टीम वर्ष 1988, 1994 और 2000 की गोल्ड मेडलिस्ट टीम है। इस ऐतिहासिक प्रदर्शन पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई दी है।

Tokyo Olympics: पीवी सिंधु की जीत पर बोले सीएम-भारत को पदक ही नहीं, सम्मान भी मिला

भारतीय महिला हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए तीन बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। मैच का एकमात्र गोल दूसरे क्वार्टर में गुरजीत कौर ने दागा। भारतीय महिला हॉकी टीम ने पहली बार ओलंपिक सेमीफाइनल में जगह बनाई है। इससे पहले रविवार को भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने भी ब्रिटेन को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews