Virat Kohli को गिरफ्तार करने की उठी मांग, सोशल मीडिया पर छाया अरेस्ट कोहली

Virat Kohli को गिरफ्तार करने की उठी मांग, सोशल मीडिया पर छाया अरेस्ट कोहली

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। विराट कोहली (Virat Kohli) की गिनती देश के सफलतम कप्तानों में होती है। सोशल मीडिया पर विराट अक्सर की छाए रहते हैं। वहीँ उनके फैंस और फिलहाल इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन की जिम्मेदारी संभाल रहे रोहित शर्मा के फैंस के बीच अक्सर ही सोशल मीडिया पर तकरार देखने को मिलता है। ये दोनों खिलाड़ी एक दूसरे के नजदीक भी हैं लेकिन फ़िलहाल सोशल मीडिया पर #ArrestKohli तेजी से ट्रेंड कर रहा है।

— 𝐀𝐬𝐡𝐢𝐦. 🦁 (@RofiedAsim) October 15, 2022

इस तरह से सोशल मीडिया पर विराट कोहली को अरेस्ट करने की मांग उठना बहुत ही हैरान कर देने वाली बात है। इसने कई लोगों के मन में बहुत से सवाल भी खड़े कर दिए हैं कि आखिर विराट ने ऐसा क्या कर दिया है। लेकिन हम आपको बता दें की विराट ने कुछ नहीं किया है। ये पूरा मामला विराट और रोहित के दो फैंस के बीच का है। इन दोनों में हुआ आपसी विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि एक ने दूसरे की जान ले ली।

Must Read- विदिशा में ऑटो चालक ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

ये हैरान कर देने वाला मामला तमिलनाडु के अरियालुर से सामने आया है। यहां पर रोहित और विराट के फैन विग्नेश और धर्मराज शराब के नशे में क्रिकेट से जुड़े मुद्दे पर बात कर रहे थे। बात करते हुए ये दोनों विवाद करने लगे और विग्नेश ने विराट कोहली का मजाक उड़ा दिया। ये बात धर्मराज को रास नहीं आई और उसने क्रिकेट बैट विग्नेश के सर पर दे मारा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर #ArrestKohli ट्रेंड कर रहा है और विराट से इस पुर मामले में माफी मांगने की बात की जा रही है।

ट्विटर पर जमकर #ArrestKohli ट्रेंड करने की कोशिश की जा रही है। वहीँ कुछ लोग विराट कोहली के समर्थन में उतरे है और इनका कहना है कि इस पुरे मामले में कोहली की कोई भी गलती नहीं है। एक अन्य यूजर का कहना है की #ArrestKohli को ट्रेंड करवाना एक नासमझी है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews