वैभव सूर्यवंशी ही नहीं इन अनकैप्ड खिलाड़ियों पर भी रहेगी नजर, मचा सकते हैं आईपीएल 2025 में धमाल

आईपीएल 2025 में कई युवा खिलाड़ी देखने को मिलेंगे। इसमें राजस्थान के 13 साल के वैभव सूर्यवंशी भी शामिल हैं। हर जगह वैभव सूर्यवंशी को लेकर चर्चा हो रही है। दरअसल, 13 वर्ष की उम्र में आईपीएल खेलने वाले वह पहले खिलाड़ी होंगे। वह राजस्थान रॉयल्स की टीम से मैदान में उतरेंगे, लेकिन वैभव के अलावा भी कुछ ऐसे अनकैप्ड प्लेयर हैं, जिन पर इस आईपीएल में नजर रहने वाली है।
वैभव सूर्यवंशी ही नहीं इन अनकैप्ड खिलाड़ियों पर भी रहेगी नजर, मचा सकते हैं आईपीएल 2025 में धमाल

आईपीएल 2025 की शुरुआत में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। आज से 4 दिन बाद क्रिकेट का यह महाकुंभ शुरू हो जाएगा। 10 टीमों के बीच खिताब को लेकर कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। हालांकि, इस आईपीएल में सभी की नजरें युवा खिलाड़ियों पर रहेंगी। दरअसल, आईपीएल के 18वें सीजन में अनकैप्ड खिलाड़ी धमाकेदार बल्लेबाजी से महफिल लूट सकते हैं। इन खिलाड़ियों में राजस्थान रॉयल्स की टीम के 13 साल के वैभव सूर्यवंशी का नाम भी शामिल है।

जानकारी दें कि वैभव सूर्यवंशी सबसे कम उम्र में आईपीएल में खेलने वाले खिलाड़ी बनेंगे। उनकी उम्र मात्र 13 साल है। वैभव सूर्यवंशी भारत के लिए अंडर-19 क्रिकेट खेलते हैं। उन्होंने अंडर-19 में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया, यही वजह रही कि राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें आईपीएल के लिए अपनी टीम में शामिल किया है।

सूर्यांश शेडगे पर रहेगी नजर

लेकिन वैभव सूर्यवंशी के अलावा सूर्यांश शेडगे पर भी सभी की नजरें रहने वाली हैं। सूर्यांश शेडगे को आईपीएल 2025 के लिए पंजाब किंग्स ने अपनी टीम में शामिल किया है। मुश्ताक अली ट्रॉफी के टूर्नामेंट में सूर्यांश ने 252 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी। इसके अलावा, वह गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। उन्होंने 8 विकेट अपने नाम किए थे। मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में सूर्यांश शेडगे ने 15 गेंदों पर 36 रन की नाबाद पारी भी खेली थी। ऐसे में आईपीएल 2025 में वह धमाकेदार बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित कर सकते हैं।

सी आंद्रे सिद्धार्थ मचा सकते हैं धमाल

वहीं, आईपीएल 2025 में सी आंद्रे सिद्धार्थ पर भी सभी की नजरें रहने वाली हैं। दरअसल, सिद्धार्थ तमिलनाडु प्रीमियर लीग के अलावा रणजी ट्रॉफी में भी नजर आए थे, जहां उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से सभी को अचंभित कर दिया था। रणजी ट्रॉफी में सी आंद्रे सिद्धार्थ ने 68 की औसत से 612 रन बनाए थे। वह एक बेहद शानदार खिलाड़ी हैं। बता दें कि आईपीएल 2025 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया है। अब धोनी के सानिध्य में सी आंद्रे सिद्धार्थ अपना जलवा बिखेर सकते हैं।

बेवॉन जैकब्स ताबड़तोड़ खिलाड़ी

इसके साथ ही अनकैप्ड प्लेयर में बेवॉन जैकब्स पर भी सभी की नजरें रहने वाली हैं। दरअसल, न्यूजीलैंड का यह बल्लेबाज लोगों के बीच चर्चाओं में है। आईपीएल 2025 में बेवॉन जैकब्स मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा हैं। अगर उनके टी20 करियर की बात करें तो इस खिलाड़ी ने अपने शुरुआती 62 मैचों में 189 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं और जबरदस्त बल्लेबाजी की है। अब तक टी20 में उन्होंने 20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें डेढ़ सौ के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। ऐसे में मुंबई इंडियंस के लिए यह खिलाड़ी विस्फोटक अंदाज में रन बटोर सकता है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews