क्या घबराहट के कारण नहीं तोडा वियान मुल्डर ने ब्रायन लारा का वर्ल्ड रिकॉर्ड? क्रिस गेल ने बताया सच!

इस समय क्रिकेट की दुनिया में सबसे ज्यादा चर्चा वियान मुल्डर की हो रही है। दरअसल, वियान मुल्डर के पास इतिहास रचने का मौका था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। अब इसे लेकर वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस गेल ने अपना अलग ही मत रखा है।
क्या घबराहट के कारण नहीं तोडा वियान मुल्डर ने ब्रायन लारा का वर्ल्ड रिकॉर्ड? क्रिस गेल ने बताया सच!

साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी वियान मुल्डर ने टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। हालांकि वियान मुल्डर एक और बड़ी उपलब्धि की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन उन्होंने उस उपलब्धि को हासिल नहीं करने का फैसला किया। दरअसल, वियान मुल्डर टेस्ट क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर, जो कि ब्रायन लारा के नाम दर्ज है, को तोड़ने के बेहद करीब पहुंच चुके थे। बता दें कि ब्रायन लारा ने 400* रन का व्यक्तिगत स्कोर अपने नाम दर्ज किया है। इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब पहुंचने के बावजूद भी वियान मुल्डर ने ऐसा न करने का फैसला लिया।

अब इस फैसले को लेकर वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस गेल उन पर भड़कते हुए दिखाई दिए हैं। दरअसल, क्रिस गेल का कहना है कि मुल्डर ने घबराहट में अपनी पारी घोषित कर दी और उन्होंने सबसे बड़ी गलती की है।

क्या बोले क्रिस गेल ?

क्रिस गेल ने वियान मुल्डर को लेकर कहा कि अगर उन्हें मौका मिलता, तो वह जरूर ब्रायन लारा का रिकॉर्ड तोड़ते, लेकिन पैनिक होने के कारण उन्होंने ऐसा नहीं किया। बता दें कि TalkSPORT से बातचीत के दौरान क्रिस गेल ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि अगर मुझे 400 रन बनाने का मौका मिले, तो मैं जरूर करूंगा क्योंकि यह मौका बार-बार नहीं आता। अब पता नहीं कि आप दोबारा कब ट्रिपल सेंचुरी लगाएंगे। ऐसे में जब भी मौका मिले, आपको इसके लिए जाना चाहिए। आपको अपना बेस्ट देना चाहिए। लेकिन वह काफी विनम्र थे और वे चाहते थे कि ब्रायन लारा का रिकॉर्ड कायम रहे। मुझे लगता है वह घबरा गए, शायद उन्हें नहीं पता था कि इस स्थिति में क्या करना चाहिए था।

कई रिकॉर्ड को हासिल किया

बता दें कि जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलते हुए वियान मुल्डर ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। उन्होंने हाशिम अमला के नाबाद 311 रनों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। अब वियान मुल्डर साउथ अफ्रीका के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इसके अलावा, उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अब तक का पांचवां सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी बनाया है। इतना ही नहीं, वियान मुल्डर ने घर से बाहर खेलते हुए हाईएस्ट स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। दरअसल, उन्होंने इस मामले में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मार्क टेलर के नाबाद 334 रन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। बता दें कि वियान मुल्डर ने सबसे तेज 300 रन बनाने के मामले में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। इस मामले में पहला स्थान वीरेंद्र सहवाग के पास है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews