विराट कोहली की वनडे रैंकिंग हुआ इजाफा, टॉप 10 बल्लेबाजों में 4 भारतीय खिलाड़ियों के नाम

आईसीसी मेंस वनडे रैंकिंग में एक बार फिर बड़ा बदलाव हुआ है। दरअसल, विराट कोहली को बड़ा फायदा हुआ है। पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई शानदार शतकीय पारी के बाद अब विराट कोहली की वनडे रैंकिंग में सुधार हुआ है।
विराट कोहली की वनडे रैंकिंग हुआ इजाफा, टॉप 10 बल्लेबाजों में 4 भारतीय खिलाड़ियों के नाम

आईसीसी मेंस वनडे रैंकिंग में जबरदस्त बदलाव देखने को मिल रहा है। लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे विराट कोहली के लिए शानदार खबर आई है। बता दें कि विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले में अपना 82वां इंटरनेशनल शतक लगाया। अब इसके बाद विराट कोहली को आईसीसी रैंकिंग में भी बड़ा फायदा मिला है। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले विराट कोहली छठे स्थान पर थे।

लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई शानदार शतकीय पारी के बाद अब विराट कोहली पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। लंबे समय बाद विराट कोहली की आईसीसी रैंकिंग में सुधार देखने को मिला है। बता दें कि रोहित शर्मा इस समय तीसरे स्थान पर मौजूद हैं।

विराट कोहली को एक स्थान का फायदा

इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में भी विराट कोहली का बल्ला शांत नजर आया था, जिसके चलते वह वनडे रैंकिंग में छठे स्थान पर ही बने हुए थे। इससे पहले भी विराट कोहली वनडे में कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे, जिससे उनके फैंस भी निराश थे। हालांकि, उम्मीद जताई जा रही थी कि विराट कोहली जल्द फॉर्म में लौटेंगे और पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में ऐसा ही हुआ। विराट कोहली ने लंबे समय बाद वनडे क्रिकेट में अपना शतक लगाया। वनडे में यह उनका 51वां शतक था, जबकि इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्होंने 82वां शतक जड़ा। अब विराट कोहली आईसीसी मेंस वनडे रैंकिंग में एक स्थान ऊपर चढ़कर पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

रोहित शर्मा तीसरे स्थान पर मौजूद

अन्य खिलाड़ियों की रैंकिंग में भी बदलाव देखने को मिला है। बता दें कि इस समय शुभमन गिल पहले स्थान पर हैं, जबकि बाबर आजम दूसरे और रोहित शर्मा तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। चौथे स्थान पर हेनरिक क्लासेन की एंट्री हुई है, जिन्हें दो पायदान का फायदा हुआ है। विराट कोहली अब पांचवें स्थान पर हैं। छठे स्थान पर आयरलैंड के हैरी टेक्टर हैं, जबकि सातवें स्थान पर श्रीलंका के चरित असलंका मौजूद हैं। नौवें स्थान पर भारतीय खिलाड़ी श्रेयस अय्यर ने अपनी पकड़ बनाए रखी है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews