ICC रैंकिंग में Virat Kohli ने मचाया धमाल, टॉप 10 में हुए शामिल

ICC रैंकिंग में Virat Kohli ने मचाया धमाल, टॉप 10 में हुए शामिल

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। विराट कोहली (Virat Kohli) इन दिनों एक के बाद एक अपने शानदार क्रिकेट से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। पिछले लंबे समय से कोहली के बल्ले से रुकी हुई रनों की बौछार अब वापस दिखने लगी है। उनके इस परफॉर्मेंस का असर आईसीसी रैंकिंग (ICC Ranking) पर भी दिखाई दिया है। आईसीसी द्वारा जारी की गई लेटेस्ट रैंकिंग में विराट एक बार फिर टॉप 10 में शामिल हो गए हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई 82 रनों की धुआंधार पारी की वजह से विराट को रैंकिंग में 5 स्टेप्स का फायदा हुआ है। टॉप 10 में वो नौवें स्थान पर आ गए हैं। बता दें कि पाकिस्तान के साथ हुए टी 20 वर्ल्ड कप के मुकाबले में भारत कोहली की वजह से ही जीत पाया है। इस जीत के बाद कोहली काफी इमोशनल भी दिखाई दिए थे।

Must Read- Bhopal : सुतली बम से फटा युवक के कान का पर्दा, 5 लोगों की आंखे भी हुई खराब

पिछले तीन सालों से कोहली ने एक भी शतक नहीं लगाया था, लेकिन इन दिनों वो अपने पुराने अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। अगस्त में जारी की गई आईसीसी रैंकिंग में विराट 35 वें नंबर पर थे लेकिन 3 महीने में अपनी मेहनत से वो टॉप 10 में अपनी जगह बना चुके हैं। एशिया कप के साथ ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका सीरीज में भी उनका परफॉर्मेंस बहुत ही शानदार था।

आईसीसी रैंकिंग में अन्य खिलाड़ियों के परफॉर्मेंस की बात की जाए तो पाकिस्तानी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान पहले नंबर पर हैं। दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के डेवन कॉन्वे और तीसरे नंबर पर इंडिया के सूर्यकुमार यादव है। पाकिस्तानी कैप्टन बाबर आजम चौथे नंबर पर हैं। पांचवा स्थान साउथ अफ्रीका के एडेन मार्करम का है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews