देखना चाहते हैं IND Vs NZ का रोमांचक मुकाबला, जानें कैसे बुक कर सकते हैं टिकट

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच रविवार को खेला जाएगा। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले की ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है।
IND Vs NZ

IND vs NZ: भारत और न्यू जीलैंड दोनों ही टीम चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंच चुकी है। अब रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में इन दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। पूरी चैंपियनशिप में दोनों टीमों की परफॉर्मेंस काफी अच्छी रही है। अब दर्शक यह देखने के लिए उत्साहित है कि आखिरकार फाइनल मैच में किसका जलवा बरकरार रहता है।

अगर आप चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल देखना चाहते हैं तो इसकी टिकट ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। इसके लिए आपको केवल आईसीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां वर्चुअल लाइन में अपनी बारी का इंतजार करने के बाद आप भारत और न्यूजीलैंड के फाइनल मैच की टिकट खरीद सकते हैं।

कहां खरीदें ऑफलाइन टिकट

दुबई में मैच होने की वजह से अधिकतर दर्शक ऑनलाइन टिकट खरीदेंगे। लेकिन अगर आपको ऑफलाइन टिकट खरीदना है तो वह ऑप्शन भी अवेलेबल है। चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल होने की वजह से टिकट की डिमांड काफी ज्यादा है। ऐसे में जो दर्शक मैच देखना चाहते हैं वह दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम से ऑफलाइन टिकट भी खरीद सकते हैं। दोनों टीमों के बीच होने वाले इस मुकाबले की ऑफलाइन और ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है।

रविवार को फाइनल मुकाबला (IND vs NZ)

बता दें  सुरक्षा कारणों की वजह से चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं गई है। इसके तहत हाइब्रिड मॉडल के तहत टीम अपने मैच UAE में खेल रही है। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाने वाला है। सबसे पहले भारतीय टीम ने बांग्लादेश को हराकर अपनी जीत की शुरुआत की थी। ग्रुप स्टेज के मैच में बांग्लादेश के अलावा भारत ने पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को हराया है। सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद भारत फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी। अब फाइनल मुकाबला देखने के लिए दर्शक उत्साहित हैं, जो रोमांच से भरा होगा।

इन चैनल्स पर होगा प्रसारित

इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले इस रोमांचक मुकाबले को टीवी पर देख जा सकता है। भारतीय समय के मुताबिक ये दोपहर 2:30 से खेला जाएगा। टॉस का समय दोपहर 2 बजे होगा। इस स्टार स्पोर्ट्स हिंदी, लाइव स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क, डीडी स्पोर्ट्स पर देखा जा सकता है।

ऑनलाइन करें स्ट्रीम

इस रोमांचक मुकाबले को जियो हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इस एप्लीकेशन पर आसानी से मैच का लुत्फ मुफ्त में उठाया जा सकता है। इसके लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा। एप्लीकेशन को डाउनलोड कर आप इसे आराम से देख सकते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews