वसीम अकरम ने इस खिलाड़ी को बताया भविष्य का सबसे विस्फोटक बल्लेबाज, जानिए नजर रखने के लिए क्यों कहा?

पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट टीम के हसन नवाज विश्व क्रिकेट के भविष्य के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज बन सकते हैं। उनके मुताबिक, इस खिलाड़ी पर नजर रखी जानी चाहिए।
वसीम अकरम ने इस खिलाड़ी को बताया भविष्य का सबसे विस्फोटक बल्लेबाज, जानिए नजर रखने के लिए क्यों कहा?

वैसे तो पाकिस्तान क्रिकेट टीम का हाल बेहद बुरा चल रहा है। आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट में टीम की हालत नाजुक रहती है और टीम बड़े प्लेटफॉर्म पर हमेशा निराशाजनक प्रदर्शन करती है। हालांकि, टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो शानदार प्रदर्शन करते हैं। वहीं अब एक और खिलाड़ी की चर्चा तेज हो गई है। दरअसल, इसे भविष्य का सितारा माना जा रहा है। यह खिलाड़ी लंबे-लंबे शॉट लगाता है, जिसके कारण खूब चर्चाएं बटोर रहा है। बता दें कि यह खिलाड़ी और कोई नहीं, पाकिस्तान क्रिकेट टीम का हसन नवाज है।

वहीं, इस खिलाड़ी को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और स्विंग के सुल्तान वसीम अकरम ने कहा है कि हसन नवाज पर नजर रखी जानी चाहिए, क्योंकि यह बेहद खास खिलाड़ी है। चलिए जानते हैं, वसीम अकरम ने आखिर हसन नवाज को लेकर क्या कहा।

कैसा रहा है हसन नवाज का प्रदर्शन?

दरअसल, हसन नवाज के प्रदर्शन पर नजर डाली जाए तो 2025 के पाकिस्तान सुपर लीग में हसन नवाज ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 12 मुकाबलों में 399 रन बनाए थे और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने थे। बता दें कि पीएसएल 2025 में नवाज ने एक शतक और तीन अर्धशतक लगाए थे। इस दौरान उनका औसत 57 का जबकि स्ट्राइक रेट 162.19 का रहा। दरअसल, पीएसएल 10 में हसन नवाज ने कुल 28 छक्के लगाए थे। हालांकि, इस प्रदर्शन को देखते हुए हसन नवाज को बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की T20 सीरीज के लिए सिलेक्ट किया गया था, लेकिन इस दौरान उन्होंने ठीक-ठाक प्रदर्शन किया। उन्होंने 60.50 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए कुल 121 रन बनाए।

क्या बोले वसीम अकरम?

हसन नवाज को लेकर वसीम अकरम ने ‘क्रिकेट पाकिस्तान’ के साथ बात करते हुए कहा कि मैं कश्मीर प्रीमियर लीग में ही वकार से कह रहा था कि हसन नवाज कुछ खास है और उन पर नजर रखी जानी चाहिए। बता दें कि वसीम अकरम के मुताबिक, हसन नवाज भविष्य का बड़ा सितारा बन सकते हैं। हालांकि, अब देखना दिलचस्प रहेगा कि क्या उन्हें पाकिस्तान क्रिकेट टीम में निरंतर जगह दी जाएगी। दरअसल, पाकिस्तान वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने वाली है, जिसका पहला मुकाबला 8 अगस्त को होगा। इस सीरीज में कुल 3 वनडे मुकाबले खेले जाएंगे। देखना होगा कि इस सीरीज में हसन नवाज कैसा प्रदर्शन करते हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews