एबी डीविलियर्स के तूफान में उड़ा पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने जीता WCL 2025 का खिताब

डीविलियर्स ने वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड के फाइनल मुकाबले में शानदार शतक जड़कर अपनी टीम साउथ अफ्रीका चैंपियंस को WCL 2025 का खिताब जिता दिया है। साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने पाकिस्तान चैंपियंस को खिताबी मुकाबले में 9 विकेट से हरा दिया।
एबी डीविलियर्स के तूफान में उड़ा पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने जीता WCL 2025 का खिताब

एबी डीविलियर्स की तूफानी शतकीय पारी ने साउथ अफ्रीका चैंपियंस को वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड 2025 का खिताब जिता दिया। फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान चैंपियंस को साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने छह विकेट से हरा दिया। इस जीत के हीरो कप्तान एबी डी विलियर्स बने। इस टूर्नामेंट में उन्होंने तीसरा शतक जमाया। फाइनल मुकाबले में एबी डी विलियर्स ने 120 रनों की नाबाद शानदार पारी खेली। दरअसल, फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में मात्र 195 रन बोर्ड पर लगाए।

लेकिन साउथ अफ्रीका चैंपियंस की टीम ने मात्र 16.5 ओवर में ही एक विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। फाइनल मुकाबले में एबी डी विलियर्स प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। इसके अलावा उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया।

पाकिस्तान ने दिया था 196 रनों का टारगेट

फाइनल मुकाबले में टॉस पाकिस्तान की टीम ने जीता था। टॉस जीतकर टीम ने बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज शरजील खान ने अर्धशतकीय पारी खेली, हालांकि टीम के बाकी बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। शरजील के अलावा उमर अमीन ने 36 रनों की पारी खेली। टीम का अन्य कोई बल्लेबाज तीस का आंकड़ा भी पार नहीं कर सका, जिसके चलते टीम ने साउथ अफ्रीका चैंपियंस को 196 रनों का टारगेट दिया। इस शानदार स्कोर को देखकर लग रहा था कि पाकिस्तान चैंपियंस साउथ अफ्रीका चैंपियंस को कड़ी टक्कर देगी।

एबी डीविलियर्स और जेपी डुमिनी ने किया कमाल

लेकिन जब साउथ अफ्रीका चैंपियंस इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो उन्होंने तूफानी शुरुआत की। एक तरफ एबी डी विलियर्स और दूसरी ओर हाशिम अमला। हालांकि हाशिम अमला मात्र 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, लेकिन उन्होंने मात्र 14 गेंद में 18 रन बनाए। वहीं, दोनों खिलाड़ियों की शानदार शुरुआत के चलते साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने 6 ओवरों में 72 रनों की पार्टनरशिप कर ली। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए जेपी डुमिनी ने एबी डी विलियर्स का साथ दिया और टीम को जीत दिलाई। एबी डी विलियर्स ने 60 गेंदों में 120 रन नाबाद बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और 7 छक्के लगाए, जबकि जेपी डुमिनी ने 50 रनों की नाबाद पारी खेली।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews