जब आपके पास फेम और ताकत आती है तो आप सोचते हो बंदा आपसे मतलब के लिए बात कर रहा है.. विराट कोहली पर बोले अमित मिश्रा

Amit Mishra: भारत के जाने-माने जर्नलिस्ट शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने अपने विचार साझा किए। बातचीत के दौरान, मिश्रा ने प्रसिद्धि और सफलता के साथ आने वाले बदलावों पर खुलकर बात की, जिससे सोशल मीडिया पर हलचल मच गई।
amit mishra

Amit Mishra: भारत के जाने-माने जर्नलिस्ट शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने अपने अनुभवों और विचारों को साझा किया। बातचीत के दौरान, उन्होंने नेम, फेम और फेमस पर्सनालिटी बनने के बाद इंसान की पर्सनालिटी में होने वाले बदलावों पर टिप्पणी की, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस बयान के बाद अमित मिश्रा गूगल पर ट्रेंड कर रहें हैं, यह टिप्पणी तब सामने आई है जब कोहली ने टी20 विश्व कप जीतने के बाद इस प्रारूप से संन्यास लेने की घोषणा की। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदाई ले ली है।

रोहित से की विराट की तुलना

अमित मिश्रा ने कहा, “हर व्यक्ति के नेचर में फर्क होता है। आप रोहित शर्मा को ही देख लीजिए। रोहित शर्मा अपने सारे प्लेयर को साथ में रखते हैं, सभी के साथ खुलकर रहते हैं। जब मैं रोहित शर्मा से पहले मिला था तब भी वह वैसे ही थे और जब मैं उनसे आज मिलता हूं तब भी वह वैसे ही हैं।” मिश्रा ने यह भी कहा कि रोहित शर्मा नेम, फेम और फेमस पर्सनालिटी होने के बावजूद अपना नेचर नहीं बदलते हैं। यह एक प्रशंसनीय गुण है जो उन्हें दूसरों से अलग करता है।

विराट कोहली के लिए क्या बोले मिश्रा

वही पॉडकास्ट में जब विराट कोहली के बारे में प्रश्न किया तब अमित मिश्रा ने विराट कोहली के बारे में एक महत्वपूर्ण बयान दिया है। मिश्रा ने कहा कि जब किसी के पास फेम और ताकत आती है, तो यह स्वाभाविक है कि उन्हें यह एहसास होने लगता है कि लोग उनसे सिर्फ मतलब के लिए बात कर रहे हैं।


अमित मिश्रा ने कहा, “जब आपके पास फेम और ताकत आती है, तो आप सोचते हो कि लोग आपसे मतलब के लिए बात कर रहे हैं। यह एक सामान्य मानसिकता है जो किसी भी प्रसिद्ध व्यक्ति के साथ हो सकती है। विराट कोहली भी इससे अछूते नहीं हैं।” मिश्रा ने यह भी कहा कि विराट ने अपने करियर में बहुत मेहनत की है और उनकी सफलता का श्रेय उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण को जाता है।

14 साल की उम्र से जानते हैं विराट को

उन्होंने यह भी कहा कि वह कोहली को 14 साल की उम्र से जानते हैं, जब वह समोसे खाते थे और हर रात पिज्जा चाहते थे। लेकिन मिश्रा के अनुसार “जिस चीकू को वे जानते थे और अब अब जो कप्तान विराट कोहली है उसमे बहुत अंतर है।” वह यह भी कहते हैं कि जब भी कोहली उनसे मिलते हैं, वह बहुत सम्मान करते हैं, लेकिन अब यह सब पहले जैसा नहीं रहा है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews