IPL 2024 में कौन संभालेगा लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी? चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज RCB के खिलाफ है मुकाबला

IPL 2024 में कौन संभालेगा लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी? चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज RCB के खिलाफ है मुकाबला

RCB vs LSG: आईपीएल 2024 में आज के मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें एक दूसरे के सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। लेकिन इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से कप्तान कौन होगा ये साफ नहीं हो पाया है। दरअसल लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल इस समय फिटनेस से जूझ रहे हैं। यहीं वजह थी कि उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में कप्तानी नहीं की। अब देखना ये होगा कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आज लखनऊ की कमान कौन संभालेगा।

LSG के कैप्टन को लेकर सस्पेंस

आज का मुकबाला लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच है। इससे पहले LSG के कैप्टन राहुल ने सोमवार को नेट और फिटनेस अभ्यास में भाग लिया। लेकिन अभी तक ये खुलासा नहीं हो पाया है कि वो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ बतौर कप्तान खेलेंगे या नहीं। बता दें कि राहुल इस समय फिटनेस की समस्या से जूझ रहे हैं। उन्होंने अपना पिछला मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेला था।

निकोलस पूरन ने राहुल को लेकर क्या कहा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले से पहले निकोलस पूरन ने राहुल को लेकर अपडेट दिया है। उन्होंने कहा कि पहले हम देखेंगे कि राहुल नेट सेशन में कैसा कर रहे हैं। उसी आधार पर कोई फैसला लिया जाएगा। RCB के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले राहुल ने सोमवार को नेट और फिटनेस का अभ्यास किया। लेकिन नेट सेशन के दौरान राहुल सिर्फ बल्लेबाजी करते दिखे।

मयंक यादव से खुश दिखें पूरन

निकोलस पूरन गेंदबाज मयंक यादव से खुश नजर आएं। पूरन ने कहा कि मयंक यादव ने जो किया वह काफी शानदार था। मयंक यादव ने अब तक इसे बहुत अच्छे से संभाला है। बता दें कि मयंक ने पिछले मुकाबले में पंजाब के बल्लेबाजों को लगातार 150 किलोमीटर के आसपास की गति से गेंद डाल कर परेशान किया था। इस दौरान मयंक ने आईपीएल के मौजूदा सीजन की सबसे तेज गेंद 155.8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से डाली थी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews