RCB से खेलेंगे ऋषभ पंत और भुवनेश्वर कुमार? रिटेंशन प्लेयर्स की लिस्ट में टीमों ने लिए बड़े फैसले!

आज सभी टीमों को BCCI को अपने रिटेंशन प्लेयर्स की लिस्ट सौंपनी हैं। टीमों के पास इसके लिए महज शाम 5 बजे तक का समय है। हालांकि ज्यादातर टीमों की रिटेंशन लिस्ट पहले ही तैयार हो चुकी है, लेकिन बीसीसीआई ने सभी टीमों को निर्देश दिए हैं कि रिटेन प्लेयर्स की लिस्ट का खुलासा मीडिया में नहीं होना चाहिए।
RCB से खेलेंगे ऋषभ पंत और भुवनेश्वर कुमार? रिटेंशन प्लेयर्स की लिस्ट में टीमों ने लिए बड़े फैसले!

आईपीएल 2025 की रिटेंशन प्लेयर्स की लिस्ट का आज अंतिम दिन हैं। दरअसल आज शाम 5 बजे तक सभी टीमों को BCCI को रिटेंशन लिस्ट सौंपना हैं। वहीं इससे पहले कई ऐसी रिपोर्ट सामने आई है जिसमें चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। दरअसल ऐसा माना जा रहा है कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने ऋषभ पंत को रिटेन नहीं किया है। यानी ऋषभ पंत इस बार ऑक्शन का हिस्सा बन सकते हैं। इसके साथ ही उम्मीद जताई जा रही है की केएल राहुल RCB की टीम से खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।

वहीं मुंबई इंडियन पर नजर डाली जाए तो टीम ईशान किशन को रिलीज कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो टीम कप्तान हार्दिक पांड्या के अलावा रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, तिलक यादव को रिटेन कर सकती है।

चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की रिटेंशन लिस्ट:

वहीं चेन्नई की रिटेन लिस्ट लगभग फाइनल हो चुकी है। सूत्रों के मुताबिक टीम कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के अलावा रविंद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी, मथीशा पथिराना, शिवम दुबे और दीपक चाहर को रिटेन करने वाली है। यानी टीम रचिन रविंद्र को रिलीज करने जा रही है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स इस बार चौंकाने वाले फैसले ले सकती है। रिपोर्ट की मानें तो टीम श्रेयस अय्यर को रिलीज करने जा रही है। टीम इस बार सुनील नारायण के अलावा रिंकू सिंह, वरुण चक्रवती और हर्षित राणा को रिटेन कर सकती है।

रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु में आएंगे ऋषभ पंत और भुवनेश्वर कुमार

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु इस बार महज विराट कोहली को रिटेन करने जा रही है। वहीं टीम ऑक्शन में बड़ा बजट लेकर जाने का प्लान कर रही है। जबकि दिल्ली कैपिटल्स की रिटेन लिस्ट में ऋषभ पंत का नाम नहीं होने का दावा किया जा रहा है। अगर ऐसा होता है तो RCB की टीम उन्हें अपने खेमे में जोड़ सकती है। वहीं सनराइजर्स हैदरावाद पर नजर डालें तो इस बार टीम भुवनेश्वर कुमार को रिलीज करने की फ़िराक में है। ऐसे में RCB उन्हें भी टीम में जोड़ सकती है। क्योंकि RCB को एक अनुभवी फास्ट बॉलर की तलाश है ऐसे में भुवनेश्वर कुमार एक अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews