
Women’s Asia Cup: विमेंस एशिया कप के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में आज मौजूदा चैंपियन भारत का सामना बांग्लादेश से होने वाला है। दरअसल इस टूर्नामेंट में यह पहली बार होगा जब दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। आज दोनों टीमें फाइनल में जगह पक्की करने के लिए इस मुकाबले को जीतने की कोशिश करेंगी। बता दें कि हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में पाकिस्तान को 7 विकेट से, दूसरे मैच में यूएई को 78 रन से और तीसरे मैच में नेपाल को 82 रन से हराया है।
वहीं, बांग्लादेश को अपने पहले मैच में श्रीलंका से 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इसके बाद बांग्लादेश ने थाईलैंड को 7 विकेट से और मलेशिया को 114 रन से हराकर इस टूर्नामेंट में वापसी की थी।
भारत टूर्नामेंट में अब तक अजय:
दरअसल भारतीय महिला टीम ने अब तक उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और इस टूर्नामेंट में अजेय रही है। बता दें कि कप्तान हरमनप्रीत कौर की नेतृत्व में टीम ने तीनों मुकाबलों में प्रभावी जीत हासिल की है। पहले मैच में पाकिस्तान को 7 विकेट से पराजित किया, दूसरे मैच में यूएई को 78 रन से मात दी और तीसरे मैच में नेपाल को 82 रन से हराया। भारतीय टीम की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों ही क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है।
मैच विवरण
टूर्नामेंट: विमेंस एशिया कप, सेमीफाइनल-1
तारीख: 26 जुलाई
मैच: भारत Vs बांग्लादेश
टॉस: 1:30 PM
मैच शुरू: 2:00 PM
स्टेडियम: रंगिरी दांबुला स्टेडियम, श्रीलंका
टॉस का महत्व और आज की पिच रिपोर्ट
वहीं रंगिरी दांबुला स्टेडियम में एशिया कप के सभी मैच खेले जा रहे हैं। यहां अब तक 15 विमेंस टी-20 इंटरनेशनल मैच हो चुके हैं, जिसमें टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने वाली टीम ने 9 मैच जीते हैं। ऐसे में दोनों ही टीमों के कप्तान टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करना चाहेंगे। दांबुला स्टेडियम की पिच गेंदबाजों को मदद करती है। इस पिच पर स्पिन गेंदबाजों को विशेषकर मदद मिलती है, जिससे दीप्ति शर्मा जैसे गेंदबाजों का प्रभाव बढ़ सकता है।
वहीं इस टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में कल शाम 7 बजे से पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले में भी दोनों टीमों के बीच रोमांचक टक्कर होने की संभावना है।
आज के मैच की बात की जाए तो रंगिरी दांबुला स्टेडियम में खेले गए 15 विमेंस टी-20 इंटरनेशनल मैचों में से 9 में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है। इस पिच पर गेंदबाजों को मदद मिलती है, खासकर स्पिन गेंदबाजों को, जिससे टीमों के कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद करते हैं।
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

