साउथ अफ्रीका ने खेला बड़ा दाव! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले WTC 2025 के फाइनल के लिए घोषित की टीम

11 जून से 15 जून के बीच साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए साउथ अफ्रीका ने अपने स्क्वाड की घोषणा कर दी है। चलिए जानते हैं किन खिलाड़ियों को मौका दिया गया है।
WTC 2025

इस समय टेस्ट क्रिकेट की दो सबसे सफल टीमें टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल के लिए तैयारी कर रही हैं। इन दो सफल टीमों में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका का नाम शामिल है। 11 जून से 15 जून के बीच लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर यह बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। पहली बार साउथ अफ्रीका की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलेगी। टीम की कप्तानी टेंबा बवुमा के हाथ में रहने वाली है। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया के पास आईसीसी के फाइनल्स का बड़ा अनुभव है।

साउथ अफ्रीका अपने पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के खिताब के लिए बड़ा दावा पेश कर चुकी है। साउथ अफ्रीका ने अपने फाइनल के स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। यह स्क्वाड बेहद ही संतुलित और मजबूत दिखाई दे रहा है। ऑस्ट्रेलिया को साउथ अफ्रीका की ओर से सचेत कर दिया गया है।

ये रही साउथ अफ्रीका की टीम

दरअसल, साउथ अफ्रीका की ओर से जो टीम चुनी गई है, उसमें अनुभव और युवा खिलाड़ियों का संतुलन भरपूर दिखाई दे रहा है। टीम की कमान टेंबा बवुमा के हाथ में सौंपी गई है, जो पिछले काफी समय से साउथ अफ्रीका की कप्तानी संभाल रहे हैं। ऐसे में टेस्ट में उनका अनुभव बेहद ही शानदार है। जबकि टीम में टॉप ऑर्डर की जोड़ी, एडेन मार्कराम, विहान मुल्डर, मार्को जेनसन, कगिसो रबाडा, केशव महाराज जैसे अनुभवी प्लेयर भी शामिल हैं। इसके अलावा टीम में शानदार गेंदबाजी लाइनअप भी है, जिसे और मजबूत कर रहे हैं गेराल्ड कोएट्ज़ी और नंद्रे बर्जर, जो ऑस्ट्रेलिया के लिए घातक साबित हो सकते हैं।

साउथ अफ्रीका ने एक बड़ा दांव खेला है। टीम में रयान रिकेलटन और सेनुरान मुथुस्वामी को भी जगह दी गई है। रयान को टीम बेहतर विकेटकीपर विकल्प के तौर पर शामिल कर सकती है क्योंकि वह बल्लेबाजी में बेहद शानदार हैं और कीपिंग में भी जबरदस्त प्रदर्शन करते हैं। जबकि तेज गेंदबाजी में ऑस्ट्रेलिया को परेशान करने के लिए कगिसो रबाडा के अलावा लुंगी एंगिडी को भी टीम में शामिल किया गया है।

ऑफिशियल हैंडल पर टीम शेयर की टीम

साउथ अफ्रीका क्रिकेट ने अपने ऑफिशियल हैंडल पर टीम शेयर की है। मौजूदा वक्त के सर्कल में टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है, जिसके चलते फाइनल में जगह बनाई है। टीम ने कुल 12 टेस्ट मैच खेले, जिनमें से आठ में जीत दर्ज की। हालांकि इस दौरान तीन में हार का सामना करना पड़ा और एक मैच ड्रॉ रहा, जिसके साथ टीम को 69.44 अंक प्रतिशत हासिल हुए। भारत के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में 1-1 की बराबरी के साथ साउथ अफ्रीका की शुरुआत हुई थी, जिसके बाद न्यूजीलैंड में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन टीम ने बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाफ जीत दर्ज कर मजबूत अंक अर्जित कर लिए। सेंचुरियन में पाकिस्तान को बुरी तरह हराकर टीम ने फाइनल में जगह बनाई।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews