8वीं वर्षगांठ के मौके पर Reliance Jio ने अपने ग्राहकों को दी बड़ी खुशखबरी! इस समय रिचार्ज करने पर मिलेंगे कई बड़े फायदे

यदि आप एक Jio यूजर हैं तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल Reliance Jio ने 8वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है।
8वीं वर्षगांठ के मौके पर Reliance Jio ने अपने ग्राहकों को दी बड़ी खुशखबरी! इस समय रिचार्ज करने पर मिलेंगे कई बड़े फायदे

भारत की सबसे चर्चित टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने अपनी 8वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में अपने ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर लॉन्च किया हैं। दरअसल 5 से 10 सितंबर 2024 के बीच रिचार्ज करने वाले Jio यूजर्स को कई आकर्षक लाभ प्राप्त होने वाले हैं। बता दें कि जियो की यह 8वीं वर्षगांठ न केवल कंपनी के लिए जश्न का समय है, बल्कि उपभोक्ताओं के लिए भी फायदेमंद साबित हो रही है। जिसके चलते अब यूजर्स अपने मौजूदा प्लान्स में अतिरिक्त सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।

दरअसल Reliance Jio ने 2016 में अपनी शुरुआत से ही टेलीकॉम इंडस्ट्री में दबदबा बना लिया था। वहीं अब, अपनी 8वीं वर्षगांठ के अवसर पर, Jio ने 5 से 10 सितंबर के बीच रिचार्ज कराने वाले ग्राहकों के लिए खास योजनाएं पेश की हैं। जानकारी के अनुसार इन ऑफर्स में यूजर्स को आकर्षक फायदे दिए जा रहे हैं, इसमें अतिरिक्त डेटा से लेकर ओटीटी प्लेटफार्मों की सब्सक्रिप्शन जैसी सुविधाएं तक शामिल हैं।

मिलेंगे इतने बड़े फायदे

वहीं इस ऑफर के तहत, ग्राहकों को 175 रुपये में 10 जीबी का डेटा पैक मिलेगा, जिसकी वैधता 28 दिनों की होगी। यानी इसका अर्थ है कि यूजर्स अपने मौजूदा प्लान के साथ भी अतिरिक्त डेटा का लाभ उठा सकेंगे, जिससे वे इंटरनेट सेवाओं का और भी अधिक उपयोग कर पाएंगे।

ऐसे में यदि ग्राहक 2999 रुपये या उससे अधिक का रिचार्ज कराते हैं, तो उन्हें Reliance Jio के फैशन प्लेटफॉर्म AJIO पर 500 रुपये की विशेष छूट प्राप्त होगी। वहीं इस ऑफर के जरिए फैशन और लाइफस्टाइल खरीदारी करने वाले यूजर्स को अतिरिक्त फायदे मिलेंगे।

जानिए रिलायंस जियो का अब तक सफर

दरअसल 2016 में Reliance Jio के आगमन ने भारतीय टेलीकॉम उद्योग में एक बड़ा बदलाव ला दिया था। असल में किफायती प्लान और तेज़ इंटरनेट सेवाओं के साथ, Jio ने करोड़ों उपभोक्ताओं का भरोसा जीता है। वहीं आज, 8 साल बाद, 49 करोड़ से अधिक ग्राहकों के साथ Jio ने खुद को देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी के रूप में मजबूती से स्थापित कर लिया है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews