iPhone 14 Pro खरीदने की दीवानगी में केरल से दुबई पहुंच शख्स, पानी की तरह बहा दिए पैसे

iPhone 14 Pro खरीदने की दीवानगी में केरल से दुबई पहुंच शख्स, पानी की तरह बहा दिए पैसे

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। समय के साथ आधुनिक हो चली दुनिया में लोगों को नए नए गैजेट्स का बहुत ज्यादा ही शौक हो गया है। हाल ही में भारत में 16 सितंबर से iPhone 14 और iPhone 14 Pro की बिक्री शुरू हो गई है। केरल के एक शख्स में नया आईफोन खरीदने के लिए इतना ज्यादा उत्साह था कि वह इसकी बिक्री भारत में शुरू होने से पहले दुबई पहुंच गया। फोन को खरीदने के लिए इस व्यक्ति ने लाखों रुपए पानी की तरह बहा दिए।

आईफोन खरीदने के लिए कोच्चि के व्यवसाई धीरज पल्लीयिल ने दुबई तक की यात्रा की और आईफोन 14 प्रो खरीदने के लिए लंबी लाइन में लगकर घंटों इंतजार किया। इतनी मेहनत के बाद दुबई के मिर्डिफ सिटी सेंटर में के पास एक रिसेलर से उन्हें फोन मिल गया। इस तरह से धीरज iPhone 14 खरीदने वाले भारत के पहले खरीददारों में से एक बन गए हैं।

Must Read- एक्स बॉयफ्रेंड की बर्थडे पार्टी में इस अंदाज में पहुंची Janhvi Kapoor, इन स्टार किड्स ने बिखेरा जलवा

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब धीरज ने इस तरह की हरकत की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह चौथी बार हुआ है जब वह भारत में आईफोन की बिक्री शुरू होने से पहले इसे खरीदने के लिए दुबई की यात्रा पर गए हैं। आईफोन के 14 प्रो वर्जन को खरीदने के लिए धीरज ने 40000 रुपए दुबई की उड़ान भरने पर खर्च किए हैं. उन्होंने 512 जीबी वैरिएंट खरीदा है जो 1 लाख 29 हजार का है।

इसके पहले साल 2017 में आईफोन 8 लेने के लिए धीरज दुबई पहुंचे थे। इसके अलावा वह आईफोन 11 Pro मैक्स, आईफोन 12, आईफोन 13 खरीदने के लिए भी इसी तरह की यात्रा कर चुके हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews