Twitter पर Copyright उल्लंघन का आरोप, म्यूजिक पब्लिशर्स ने मुकदमा दायर किया, जानें पूरा मामला

Twitter पर Copyright उल्लंघन का आरोप,  म्यूजिक पब्लिशर्स ने मुकदमा दायर किया, जानें पूरा मामला

Twitter News: ट्विटर आय दिन सुर्खियों में बना रहता है। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर नए-नए अपडेट्स आते रहते हैं। अब ट्विटर के खिलाफ कई म्यूजिक पब्लिशर्स ने मुकदमा दायर किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कॉपीराइट उल्लंघन के आरोप लगे हैं। बिना लाइसेन्स यूजर्स को म्यूजिक पोस्ट करने की अनुमति देकर सैंकड़ों कॉपीराइट उल्लंघन करने के लिए पब्लिशर्स ने कंपनी के सामने 250 मिलियन डॉलर यानि करीब 2000 करोड़ रुपये की मांग रखी है।

ट्विटर पर लगे कई आरोप

दायर किए गए मुकदमे में कहा गया है कि, ” Elon Musk ने जब से ट्विटर को खरीदा है, तब से कॉपीराइट की स्थिति और भी बुरी हो गई है। Tik-Tok, फेसबुक और यूट्यूब जैसे अन्य प्रमुख प्लेटफ़ॉर्म पब्लिशर्स से लाइसेंस म्यूजिक लेते हैं, जिसके लिए वे भुगतान भी करते हैं। लेकिन ट्विटर नियमित रूप से बिना लाइसेंस वाले म्यूजिक पोस्ट करने वाले यूजर्स को अनदेखा कर रहा है।” म्यूजिक पब्लिशर्स ने कहा कि यह उन कंपनियों ने साथ अन्याय है, जो म्यूजिक लाइसेन्स के लिए शुल्क देती है।

डेविड इजराइली ने कहा

ट्रेड ग्रुप नेशनल म्यूजिक पब्लिशर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डेविड इजराइली ने कहा कि, ‘ प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म में से ट्विटर एक अकेली कंपनी है, जिसने अपनी सेवाओं में लाखों गानों के लिए लाइसेन्स चार्ज देने से पूरी तरह से मना कर दिया है।”

1700 कॉपीराइट उल्लंघन का केस दर्ज

रिपोर्ट के मुताबिक बीजीएम राइट्स मैनेजमेंट, सोनी म्यूजिक और यूनिवर्सल म्यूजिक पब्लिशिंग ग्रुप समेत नेशनल म्यूजिक पब्लिशर्स एसोसिएशन के अन्य सदस्यों ने करीब 1700 कॉपीराइट के कथित उल्लंघन के लिए 250 मिलियन डॉलर की मांग रखी है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews