
तुरंत डिलीट कर दें ये 14 ऐप्स
Android Users Alert: साइबर अपराधी अलग-अलग तरीके से स्मार्टफोन यूजर्स को टारगेट बनाते हैं। McFee के शोधकर्ताओं ने हाल में 14 ऐप्स में खतरनाक मालवेयर खोजा है। इसका नाम “Xamalicious”, जो दुनियाभर के एंड्रॉयड यूजर्स को टारगेट बना रहा है। गूगल प्ले स्टोर ने इन Apps को डिलीट कर दिया है। लेकिन इन्हें करीब 1 लाख बार इंस्टॉल किया जा चुका है। यदि ये ऐप्स आपके फोन में अभी भी इंस्टॉल हैं तो उन्हें तुरंत डिलीट कर दें।
इन ऐप्स को तुरंत कर दें डिलीट
Essential Horoscope For Android, 3डी स्किन एडिटर, लोगो मेकर प्रो, ऑटो क्लिक रिपीटर, काउन्ट ईजी कैलोरी कैलकुलेटर, Dots: वन लाइन कनेक्टर और साउन्ड वॉल्यूम एक्सटेंडर को सबसे ज्यादा बार इंस्टॉल किया गया है। इस लिस्ट में LatterLink, स्टेप कीपर-ईजी पेडॉमीटर, साउन्ड वॉल्यूम बूस्टर, ट्रैक योर स्लीप, Numerology: पर्सनल होरोस्कोप एंड नंबर प्रीडिक्शन, यूनिवर्सल कैलकुलेटर और एस्ट्रोलॉजीकल नेविगेटर:डेली होरोस्कोप एंड टैरोट भी शामिल हैं।
ऐसे करें बचाव
Xamalicious मालवेयर से इन्फेक्टेड ऐप्स को डाउनलोड करते ही यह आपके डिवाइस को कंट्रोल करने लगते हैं। बिना आपसे पूछे एड्स पर क्लिक करते हैं। साथ ही गलत तरीके से सिम, बैंक, कॉंन्टैक्ट इत्यादि पर्सनल जानकारी को हासिल करते हैं। जिसका इस्तेमाल स्कैमर्स गलत कामों के लिए करते हैं। एंड्रॉयड यूजर्स को सलाह दी जाती है कि अपने फोन में इस मालवेयर कि जांच करें। और इससे जुड़े ऐप्स को फौरन डिलीट कर दें। साथ ही नियमित तौर पर एंटीवायरस सॉफ्टवेयर के जरिए मैन्युअल सफाई कर सकते हैं।

