जानिए कौनसी एप कर रही आपके Personal डाटा का इस्तेमाल, Apple iOS के लेटेस्ट अपडेट मे मिलेगी सारी जानकारी

Apple Ios Beta update

Apple Ios Beta update

डेस्क रिपोर्ट, Apple हमेशा से ही अपने यूजर्स के डेटा और प्राइवेसी को लेकर काफी सतर्क है और इसी बात को प्रमुखता से सोचते हुए जल्द ही एप्पल अपने iOS 15.2 और iPadOS 15.2 वर्ज़न को लॉन्च करने जा रहा है। जिसमें एक महत्वपूर्ण फीचर दिया सामने आने आया है जो यूजर को यह जानकारी देगा कि कौनसी एप्लिकेशन कौन सा गुप्त और संवेदनशील डेटा एक्सेस करती है।

प्राइवेसी रिपोर्ट फीचर

MacRumors की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, Apple कंपनी ने अपने iOS 15.2 बीटा अपडेट में ऐप प्राइवेसी रिपोर्ट के फीचर को जोड़ा है। यह प्राइवेसी रिपोर्ट यूजर को यह जानकारी देगी कि पिछले 7 दिनों में किन Apps ने लोकेशन, फोटो, कैमरा, माइक्रोफोन और कॉन्टैक्ट्स जैसी निजी जानकारियों का इस्तेमाल किया है। साथ ही यह डाटा किस थर्ड पार्टी डोमैनस को भेजा या एक्सेस किया है, उसका विवरण भी इस रिपोर्ट में दिया जाएगा, जिससे यूजर को पता रहेगा कि इंस्टॉल किया हुआ एप्लीकेशन बैकग्राउंड में क्या गतिविधियां कर रहा है, साथ ही यह भी पता रहेगा कि आपके किस डाटा का इस्तेमाल किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : आप भी करते है UPI का इस्तेमाल, तो यह Safety Tips बचाएगी नुकसान से ..

डेवलपर टेस्टिंग जारी

इस ही MacRumors रिपोर्ट में यह भी पता चला है कि Apple ने अपने डेवलपर्स से iOS 15.2 और iPad 152 के पहले का परीक्षण करने के लिए कहा है। अपडेट में दावा किया गया है कि iOS 15 में ऐप प्राइवेसी रिपोर्ट जैसे फीचर हैं। ऐप प्राइवेसी रिपोर्ट इस साल पहली बार Apple WWDC डेवलपर कॉन्फ्रेंस में पेश की गई थी। रिपोर्ट ऐप के गोपनीयता अनुभाग में सेटिंग्स आईओएस 15.2 बीटा में उपलब्ध हैं।

कैसे करें एक्सेस ?

बीटा अपडेट इंस्टॉल कर यूजर प्राइवेसी रिपोर्ट वाले फीचर को एक्सेस कर सकते हैं। इसके लिए आपको डिवाइस सेटिंग्स पर जाना होगा और फिर प्राइवेसी सेक्शन में जाकर एप्लिकेशन प्राइवेसी रिपोर्ट पर जाना होगा । हालाँकि, डेटा तभी अधिक दिखेगा जब आपने कुछ समय के लिए ऐप का उपयोग किया हो ।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews