आज लॉन्च होगा एप्पल का iPhone SE 4, यहां जानिए इस फोन की शानदार स्पेसिफिकेशंस और कीमत!

आज एप्पल अपने सबसे बजट-फ्रेंडली मॉडल SE के नए फोन iPhone SE 4 को लॉन्च करने वाला है। बता दें कि इस फोन की कीमत 44,000 रुपये से भी कम हो सकती है। इस खबर में जानिए iPhone के इस शानदार फोन की स्पेसिफिकेशंस और डिटेल्स।
आज लॉन्च होगा एप्पल का iPhone SE 4, यहां जानिए इस फोन की शानदार स्पेसिफिकेशंस और कीमत!

आज, बुधवार 19 फरवरी को टेक कंपनी एप्पल अपना सबसे बजट सेगमेंट मॉडल, नया स्मार्टफोन iPhone SE 4 लॉन्च करने जा रही है। इसकी जानकारी कंपनी के सीईओ टिम कुक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दी। लॉन्चिंग की जानकारी देते हुए उन्होंने एक वीडियो जारी किया, जिसमें फोन पर सिल्वर कलर का एप्पल लोगो दिखाई दे रहा है। लंबे समय से इस फोन का इंतजार यूजर्स द्वारा किया जा रहा था, दरअसल यह फोन एप्पल के बजट-फ्रेंडली सेगमेंट में आता है।

सोशल मीडिया पर इस फोन को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। दरअसल, एप्पल लवर्स इस फोन को लेकर उत्सुक हैं और सोशल मीडिया पर फोन की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। चलिए, इस खबर में जानते हैं कि इस फोन में यूजर्स को क्या खास मिलने वाला है।

सीईओ टिम कुक ने दी जानकारी

दरअसल, लॉन्चिंग की जानकारी देते हुए कंपनी के सीईओ टिम कुक ने लिखा, “हमारे परिवार के नए मेंबर से मिलने के लिए तैयार हो जाइए।” हालांकि, इस दौरान उन्होंने किसी भी प्रोडक्ट का नाम जारी नहीं किया, लेकिन पूरी संभावना जताई जा रही है कि एप्पल फैमिली का नया मेंबर iPhone SE 4 ही होगा। आमतौर पर एप्पल के ज्यादातर फोन का बजट हाई रहता है, लेकिन यह एक बजट-फ्रेंडली फोन होगा। पिछले चार-पांच लॉन्चिंग के मुकाबले इस फोन की कीमत बेहद कम रहेगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो iPhone SE 4 की कीमत लगभग 43,000 रुपये तक हो सकती है। कंपनी ने इस फोन में शानदार फीचर्स जोड़े हैं। इसके अलावा, कंपनी iPhone SE 4 को लॉन्च करने के साथ-साथ नई Powerbeats Pro 2 ईयरबड्स, M4 MacBook Air और M3 iPad Air को भी लॉन्च कर सकती है।

जानिए iPhone SE 3 की शानदार स्पेसिफिकेशंस

इस फोन के शानदार स्पेसिफिकेशंस पर नजर डालें तो इसमें A18 बायोनिक प्रोसेसर देखने को मिलेगा। बता दें कि iPhone 16 भी A18 बायोनिक चिपसेट के साथ बाजार में उतारा गया था, जिससे फोन बेहद स्मूथ और फास्ट हो जाता है। इसके अलावा, iPhone SE 4 में ग्राहकों को 8GB रैम मिल सकती है और इसे एप्पल इंटेलिजेंस तकनीक से जोड़ा जा सकता है। इस शानदार बजट-फ्रेंडली फोन में OLED पैनल पर बनी 6.1 इंच की डिस्प्ले मिलेगी, जो पिछले लॉन्च iPhone SE 3 के मुकाबले ज्यादा बड़ी होगी। बता दें कि iPhone SE 3 में कंपनी ने 4.7 इंच का LCD डिस्प्ले दिया था। इसके अलावा, इस फोन में शानदार कैमरा मिलने वाला है। फोन में 48MP का सिंगल कैमरा दिया जा सकता है, जबकि फ्रंट कैमरा 12MP का हो सकता है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews