बजाज की नई “Darkstar” मचाएगी तहलका, युवाओं को लुभाएगी कंपनी की पहली एडवेंचर बाइक, यहाँ जानें डीटेल

बजाज की नई “Darkstar” मचाएगी तहलका, युवाओं को लुभाएगी कंपनी की पहली एडवेंचर बाइक, यहाँ जानें डीटेल

ऑटोमोबाइल, डेस्क रिपोर्ट। भारत में बजाज टू व्हीलर्स के लिए लोगों की पसंद बनती जा रही है। कंपनी का बाजार भी भारत में काफी मजबूत है, इसके प्लसर जैसे मॉडल लोगों को खूब भाते हैं। इस बार कंपनी कुछ नया लेकर आ रही है। बहुत जल्द बाजारों में बजाज (Bajaj) की नई और पहली एडवेंचर बाइक नजर आ सकती है। इस बाइक का नाम “Darkstar” बताया जा रहा है। बजाज ने सितंबर में अपनी नई बाइक डार्कस्टार का ट्रेडमार्क भरा है।

यह भी पढ़े…MP Petrol And Diesel Rate: प्रदेश में पेट्रोल हुआ महंगा, डीजल की कीमत स्थिर, यहाँ जानें ईंधन का ताजा भाव

रिपोर्ट की माने तो यह नई बाइक की ADV Pulsar 250 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड हो सकती है। कंपनी ने अब तक बाइक से जुड़ी जानकारी शेयर नहीं की है और ना ही इसकी डिजाइन का खुलासा हो पाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नई डार्कस्टार में सर्फेस एस्केप विलोसिटी मिल सकती है। यह नई युवाओं को अपनी ओर लुभा सकती है। साथ ही इसमें काफी कुछ नया मिल सकता है।

फिलहाल इस बाइक के बारे में कुछ भी कहना गलत होगा। उम्मीद है की बहुत जल्द कंपनी अपने इस नए बाइक से पर्दा हटाए। बावजूद इसके बजाज डार्कस्टार से जुड़ी कई अफवाएं सामने आ चुकी है। यह नई बाइक ADV प्लेटफॉर्म पर आधारित हो सक्तता है, इस प्लेटफॉर्म पर आधारित बाइक की लिस्ट में Pulsor F250 और Pulsor N250 भी शामिल है। बजाज की नि एडवेंचर बाइक में 19 और 17 इंच का व्हील दिख सकता है। बाइक में मॉनीकर के तौर पर ब्लैक-आउट ट्रीटमेंट मिल सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews