BSNL ने लॉन्च किया शानदार प्लान, अब मात्र 7 रुपए में मिलेगा फास्ट इंटरनेट और कॉलिंग

यदि आप एक BSNL यूजर्स हैं तो यह खबर आपके लिए शानदार हो सकती है। दरअसल BSNLने एक जबरदस्त प्लान पेश किया है। जानिए इसमें आपको क्या मिलने वाला है।
BSNL ने लॉन्च किया शानदार प्लान, अब मात्र 7 रुपए में मिलेगा फास्ट इंटरनेट और कॉलिंग

BSNL ने एक बार फिर भारतीय दूरसंचार बाजार में हलचल बड़ा दी है। दरअसल एक बार फिर सरकारी कंपनी BSNL (भारत संचार निगम लिमिटेड) ने एक शानदार प्लान लॉन्च किया है। जिसके चलते अब प्राइवेट कंपनियों जैसे जियो, एयरटेल और वोडाफोन के लिए BSNL एक बड़ी चुनौती साबित हो रही है। जानकारी के अनुसार BSNL का यह नया ऑफर ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बताया रहा है।

दरअसल BSNL के इस शानदार प्लान में मात्र 7 रुपये प्रतिदिन में अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन डेटा और एसएमएस जैसी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं, जो ग्राहकों के लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है।

जानें क्या होगी इसकी खासियत

बता दें कि बीएसएनएल ने अपने इस नए रिचार्ज प्लान के चलते 599 रुपये का एक विशेष ऑफर लॉन्च किया है। जानकारी के अनुसार यह प्लान 84 दिनों की वैधता के साथ आने वाला है, जो इसे बेहद सस्ता और लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए फायदेमंद विकल्प बना रहा है। इसके साथ ही इस प्लान के अंतर्गत ग्राहकों को कई लाभ मिलने जा रहे हैं, जो इसे और भी शानदार बना रहे हैं।

सिर्फ 7 रुपये के प्रति दिन में मिलेगा यह फायदा

दरअसल बीएसएनएल के 599 रुपये वाले इस रिचार्ज प्लान में, यूजर्स को 84 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी, जिससे वे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के किसी भी नेटवर्क पर बात कर सकेंगे। इसके साथ ही, प्लान में हर दिन 3GB डेटा मिलेगा, यानी कुल 252GB डेटा तक इस्तेमाल किया जा सकेगा।

वहीं डेटा खत्म होने पर इंटरनेट की स्पीड 80 Kbps रहेगी, ताकि आप इंटरनेट से जुड़े रहें। इसके अलावा, इस प्लान में हर दिन 100 SMS भेजने का विकल्प भी दिया जा रहा है। कुल मिलाकर, यह प्लान प्रति दिन सिर्फ 7 रुपये के खर्च में इसे बेहद सस्ता और किफायती बनाता है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews