BSNL यूजर उठा सकते हैं इस स्पेशल ऑफर का फायदा! फ्री में मिल रही 29 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी

अगर आप बीएसएनएल यूजर हैं तो आपके लिए यह खबर शानदार हो सकती है। दरअसल, एक स्पेशल ऑफर के तहत अब कंपनी अपने ग्राहकों को 29 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी फ्री में देने जा रही है। चलिए, इस नए रिचार्ज प्लान के बारे में हम आपको पूरी जानकारी देने जा रहे हैं।
बीएसएनएल यूजर उठा सकते हैं इस स्पेशल ऑफर का फायदा! फ्री में मिल रही 29 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी

बीएसएनएल समय-समय पर अपने ग्राहकों के लिए ऑफर पेश करती है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल लगातार अपने नेटवर्क को बढ़ा रही है। बीएसएनएल की खासियत है कि वह प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों की तुलना में सस्ता रिचार्ज प्लान पेश करती है, जिससे ग्राहकों को ज्यादा फायदे मिलते हैं। बीएसएनएल ने एक स्पेशल ऑफर एक्स्ट्रा वैलिडिटी प्लान लॉन्च किया है।

दरअसल, इस नए ऑफर में कंपनी अपने ग्राहकों को 29 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी फ्री में देने जा रही है। अब जो ग्राहक ₹1499 का प्लान रिचार्ज करवाएंगे, उन्हें 336 दिनों की बजाय 365 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। इस खबर में इस प्लान को लेकर हम पूरी जानकारी दे रहे हैं।

स्पेशल ऑफर 31 मार्च को खत्म हो जाएगा

दरअसल, यह स्पेशल ऑफर 31 मार्च को खत्म हो जाएगा। सरकारी कंपनी ने होली के मौके पर यह ऑफर पेश किया था। ऐसे में 31 मार्च से पहले जो भी इस रिचार्ज प्लान के तहत रिचार्ज करवाएंगे, उन्हें एक्स्ट्रा 29 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। दरअसल, होली के मौके पर कंपनी ने ₹1499 का एक खास रिचार्ज प्लान लॉन्च किया था, जिसमें 336 दिनों की वैलिडिटी दी जा रही थी। लेकिन ऑफर के तहत कंपनी ने इस रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी को 29 दिन बढ़ा दिया, जिससे कुल वैलिडिटी 365 दिनों की हो गई। यानी, इस रिचार्ज के तहत पूरे 1 साल की वैधता मिलेगी। बेनिफिट्स पर नजर डालें तो इस रिचार्ज प्लान में रोजाना 100 एसएमएस के अलावा किसी भी नंबर पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिल रही है। इसके अलावा कुल 24GB डेटा भी दिया जा रहा है।

जानिए इस रिचार्ज प्लान में क्या सुविधाएं मिलेगी

ऐसे में यह रिचार्ज प्लान बीएसएनएल यूजर्स के लिए बेहद शानदार हो सकता है। हालांकि, यह उन यूजर्स के लिए फायदेमंद नहीं होगा, जिन्हें ज्यादा डेटा की जरूरत होती है, क्योंकि इस पूरे रिचार्ज प्लान में कुल 24GB डेटा ही मिलेगा। लेकिन यह उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जिन्हें कॉलिंग की ज्यादा जरूरत होती है और जो बार-बार रिचार्ज कराने से बचना चाहते हैं। हाल ही में दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा बीएसएनएल की 4G कनेक्टिविटी को लेकर भी बड़ा ऐलान किया गया था। सरकार के मुताबिक, अब तक 89,000 से ज्यादा 4G कनेक्टिविटी साइट्स को इंस्टॉल किया जा चुका है और इसे सिग्नल टेस्ट प्रक्रिया से जोड़ा जा रहा है। जल्द ही, बीएसएनएल 5G कनेक्टिविटी पर भी काम शुरू कर देगी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews