Nothing Phone 1 मार्केट में आते ही बना विवादों का शिकार, जानें लोग क्यों कर रहें है स्मार्टफोन का बहिष्कार

Nothing Phone 1 मार्केट में आते ही बना विवादों का शिकार, जानें लोग क्यों कर रहें है स्मार्टफोन का बहिष्कार

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। ग्लोबल मार्केट में Nothing Phone 1 लॉन्च हो चुका है। इसकी कीमत भी सामने आ चुकी है।लंबे समय के इंतजार के बाद इस स्मार्टफोन ने ग्लोबल मोबाइल मार्केट में एंट्री से चुका है। इसकी कीमत पहले सेल में 31, 999 रुपये है। 21 जुलाई 2022 को इसकी पहली सेल आ चुकी है। Nothing Phone 1 मार्केट में आते ही विवादों का शिकार बन चुका है और सोशल मीडिया पर लोग इस स्मार्टफोन का बहिष्कार करने की मांग कर रहे हैं। सूत्रों की माने तो कंपनी डिवाइस को साउथ इंडियन में नहीं भेज रही है।

यह भी पढ़े… जल्द आ रहा है ASUS Zenfone 9, मिल रहे हैं वॉटर और डस्ट प्रोटेक्शन जैसे फीचर्स, लॉन्चिंग डेट कर लें नोट

सोशल मीडिया पर मैसेज भी सामने आया है, जिसमें यह लिखा गया है की , “यह डिवाइस साउथ इंडिया के लोगों के लिए नहीं है।” यह संदेश सही है या गलत इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। हालांकि सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर पूरा बवाल मचा हुआ है और लोग स्मार्टफोन का बहिष्कार करने की मांग कर रहे हैं।

वहीं स्मार्टफोन में 6.55 इंच का OLED डिस्प्ले है, जो दिखने में काफी अच्छा है। इसका चमक और लुक को अपना नज़रअंदाज़ नहीं कर सकते। वहीं इसका प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 778G काफी स्मूद है, जो आपको बिना रुकावट वाला अनुभव देगा। Nothing Phone 1 में 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा है, जो काफी अच्छा है और आपकी जरूरतों को भी पूरा कर सकता है। हालांकि कैमरा से खींची तस्वीरों के बारे में अभी कुछ खास नहीं कहा जा सकता है। हालांकि कंपनी ने स्मार्टफोन के साथ चार्जर नहीं दिया है लेकिन फिर भी इसकी बैटरी अच्छा काम करती है और इसका 45W की फास्ट चार्जिंग भी काफी अच्छी है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews