Truecaller के फीचर में हुए बदलाव, अब नहीं उठा पाएंगे यूजर्स इस सुविधा का लाभ

Truecaller के फीचर में हुए बदलाव, अब नहीं उठा पाएंगे यूजर्स इस सुविधा का लाभ

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में Truecaller ने अपने एक फीचर को बंद करने की घोषणा कर दी है, जो इसके यूजर्स के लिए एक बुरी खबर भी हो सकती है। 11 मई 2022 के बाद में यूजर्स Truecaller के जरिए कॉल रिकॉर्ड करने की सुविधा का फायदा नहीं उठा पाएंगे। ट्रूकॉलर एक जाने-माने ऐप में से एक है, जिसका इस्तेमाल कॉलर की पहचान करने के लिए किया जाता है। इसमें मोबाइल कॉलिंग जैसी कई सुविधाएं उपलब्ध होती हैं, जिनमें से एक कॉल रिकॉर्डिंग की सुविधा भी है जो अब 11 मई से बंद हो जाएगी।

यह भी पढ़े… POCO F4 GT बस कुछ दिन में होगा लॉन्च, सिर्फ 20 मिनट में होगा 100% चार्ज, जाने कीमत

दरअसल, गूगल ने अपने पॉलिसी में कुछ बदलाव किए हैं। हाल ही में उसने ऐलान किया है कि कोई थर्ड पार्टी कॉल रिकॉर्डिंग की सुविधा नहीं दे पाएगी, इसलिए ट्रूकॉलर में कॉल रिकॉर्डिंग की सुविधा होना संभव नहीं है। गूगल की नई पॉलिसी के तहत अपने मोबाइल में यूजर्स किसी अन्य ऐप के द्वारा कॉल रिकॉर्डिंग नहीं कर पाएंगे। गूगल की नई पॉलिसी लंबे समय तक प्ले स्टोर पर कॉल रिकॉर्डिंग के लिए एपीआई एसिसीबिलिटी की मंजूरी नहीं देगी। यूजर्स को कॉल रिकॉर्डिंग करने के लिए अपने इन-बिल्ड कॉल रिकॉर्डिंग ऐप का इस्तेमाल करना होगा। यदि फोन में कॉल रिकॉर्ड के लिए कोई ऐप उपलब्ध नहीं है तो यूजर 11 मई के बाद अपने फोन में कॉल रिकॉर्ड नहीं कर पाएंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews