Whatsapp Chat को रखना चाहते है Hide, अपनाएं ये टिप्स, इस प्राइवेसी फीचर का करें इस्तेमाल

इस फीचर को ऑन करते ही आपका व्हाट्सएप एकदम से सुरक्षित हो जाएगा और आप बेफिक्र होकर किसी के हाथों में भी फोन दे सकते हैं, क्योंकि लॉक होने के कारण आपके चैट को कोई एक्सेस नहीं कर सकता है।
Whatsapp Chat को रखना चाहते है Hide, अपनाएं ये टिप्स, इस प्राइवेसी फीचर का करें इस्तेमाल

Whatsapp Setting : हम सभी जानते हैं जब से ट्विटर, फेसबुक, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम या फिर व्हाट्सएप आया है, तब से लोग सोशल मीडिया इस्तेमाल करने के और अधिक आदि हो चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, व्हाट्सएप ने 180 देश में अपना जाल बिछा रखा है। जिसके दुनियाभर में करीब 2.78 अब यूजर्स है जो कि इंस्टेंट मैसेजिंग एप कहलाता है। इसमें आप अपनी वीडियो, फोटोस, डॉक्यूमेंट, म्यूजिक, लोकेशन आदि शेयर कर सकते हैं। इसके अलावा, व्हाट्सएप में ऑडियो और वीडियो कॉलिंग की सुविधा दी गई है जो कि Encryption होती है। जिसे दो लोगों के अलावा तीसरा कोई नहीं सुन सकता है। यह लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने का बेहतरीन माध्यम माना जाता है।

इस प्राइवेसी फीचर का करें इस्तेमाल

हालांकि, व्हाट्सएप कंपनी अपने यूजर्स के लिए समय-समय पर तरह-तरह के अपडेट्स लाते रहते हैं। जिनमें प्राइवेसी, फन से लेकर बहुत कुछ शामिल होता है। लोग जब एक-दूसरे से चैट करते है, तो कई बार उन्हें वह डिलीट करना पड़ता है, क्योंकि उन्हें व्हाट्सएप में दिए गए उस सेटिंग के बारे में नहीं पता है, जिसके माध्यम से चैट को हाईड किया जा सकता है। अगर आप भी पब्लिक प्लेस में व्हाट्सएप खोलते हैं या फिर आपके ऑफिस के सिस्टम में व्हाट्सएप चलाना पड़ता है, तो आपको इस सेटिंग के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। इससे आपकी प्राइवेसी भी भंग नहीं होगी और आपको चैट भी डिलिट नहीं करना होगा।

इन स्टेप्स को करें फॉलो

  • इसके लिए सबसे पहले अपने व्हाट्सएप ऐप को ओपन करें।
  • इसके बाद उस चैट को सेलेक्ट कर लें, जिसे आप हाइड करना चाहते हैं।
  • फिर स्क्रीन के टॉप राइट कॉर्नर पर दिए गए 3 डॉट पर क्लिक करें।
  • यहां आपको बहुत सारे ऑप्शन देखने को मिलेंगे।
  • इसमें आपको चैट लोक का ऑप्शन दिखेगा।
  • जिस पर क्लिक करते ही आपके स्क्रीन पर Continue का ऑप्शन आएगा।
  • इसे आपको कंटिन्यू कर देना है।
  • ऐसे में आपको सीक्रेट कोड डालने का विकल्प दिया जाएगा।
  • अगर आपने इसे सेट नहीं किया है, तो सबसे पहले आपको सीक्रेट कोड सेट करना पड़ेगा।
  • इसके बाद, आपका चैट लॉक हो जाएगा।
  • जिसे आपके अलावा कोई और नहीं खोल सकता है।

नहीं कर पाएगा एक्सेस

वहीं, अगर आप इस चैट को वापस से अनलॉक करना चाहते हैं, तो ब्लॉक चैट फोल्डर में जाकर इसे वापस अनलॉक कर सकते हैं। चैट लोक के इस फीचर को ऑन करते ही आपका व्हाट्सएप एकदम से सुरक्षित हो जाएगा और आप बेफिक्र होकर किसी के हाथों में भी फोन दे सकते हैं, क्योंकि लॉक होने के कारण आपके चैट को कोई एक्सेस नहीं कर सकता है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews