Free Fire कंपनी पर ED ने डाली रेड, ऑनलाइन गेमिंग में खाली हो रहे हैं लोगों के अकाउंट

Free Fire कंपनी पर ED ने डाली रेड, ऑनलाइन गेमिंग में खाली हो रहे हैं लोगों के अकाउंट

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। ऑनलाइन गेमिंग (Online Gaming) का चलन आजकल काफी बढ़ गया है। इन गेम्स के जरिए अब लोगों के अकाउंट खाली करने का चलन भी बढ़ता जा रहा है। इसी तरह की ऑनलाइन गेम Free Fire की कंपनी पर ED ने छापा मारा है।

कोडा पेमेंट ऑफ इंडिया के दफ्तर पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छापा मारते हुए यहां से 68 करोड़ रुपए जप्त किए हैं। ईडी का कहना है कि यह कंपनियां जानबूझकर ऐसी कोडिंग तैयार करती हैं जिससे यूजर्स के खाते से बिना पूछे ही पेमेंट काट लिया जाता है। ऐसे में यह बड़ा सवाल है कि लोगों को अब उनका पैसा कैसे मिलेगा।

प्रवर्तन निदेशालय ने ये आरोप लगाया है कि गरेना और कोडा पेमेंट जैसे गेम डेवलपर्स अपने पहले लेनदेन के बाद दूसरे लेनदेन की अनुमति पर सहमति की एक अधिसूचना जारी करती है। इस तरह की अनुमति लोगों को भविष्य में नुकसानदायक साबित हो सकती है।

Must Read- ट्विटर पर भिड़े MS Dhoni और Gautam Gambhir के फैंस, ये है वजह 

ईडी ने यह भी जानकारी दी है कि इस तरह से अब तक कंपनी 2850 करोड रुपए जुटा चुकी है और इसमें से 2265 करोड़ रूपए भारत से बाहर भेज दिए गए हैं। ये कंपनी भारत में तीन पत्ती, फ्री फायर, गरेना, कॉल ऑफ ड्यूटी जैसे गेम्स चलाती है।

बता दें कि गेम खेलने वाले लोगों के साथ यह धोखाधड़ी उस वक्त की जाती है जब वह कुछ अप्रूवल लेते समय नीचे दिए गए चेक बॉक्स में कार्ड डिटेल्स ऑफ बैंक अकाउंट की कुछ जानकारी का अप्रूवल यूजर से ले लेती है। इसलिए जरूरी है कि किसी भी ऑनलाइन एप्लीकेशन पर अपनी अकाउंट संबंधित जानकारी दर्ज करने से पहले महा दी गई नियम और शर्तों को अच्छे से पढ़ लें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews