एलन मस्क की बड़ी घोषणा, Twitter जल्द लॉन्च करेगा Video App, यहाँ जानें डीटेल

एलन मस्क की बड़ी घोषणा, Twitter जल्द लॉन्च करेगा Video App, यहाँ जानें डीटेल

Twitter News: पिछले कुछ महीनों में माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर कई बदलाव हुए हैं। वहीं अभी भी कंपनी ढेरों नए अपडेट्स और फीचर्स पर काम कर रही है। अब ट्विटर जल्द ही स्मार्ट टीवी के लिए वीडियो ऐप लॉन्च करने वाला है, इस बात की घोषणा खुद एलॉन मस्क (Elon Musk) ने कर दी है। यदि ऐसा होता है तो ट्विटर यूट्यूब को टक्कर दे सकता है। इस सुविधा के जरिए यूजर्स देरी तक वीडियो देख पाएंगे।

S-M Robinson नामक एक ट्विटर यूजर ने सुझाव दिया और कहा, “हमें सच में स्मार्ट टीवी के लिए एक वीडियो ऐप की जरूरत हैं मैं ट्विटर पर 1 घंटे का वीडियो नहीं देख पा रहा हूँ।” जिसपर मस्क ने रिप्लाइ में कहा, “यह आ रहा है (It’s Coming)”, एलन मस्क की प्रतिक्रिया के बाद यूजर ने लिखा, “ये सराहनीय हैं। मैं उस दिन का इंतजार कर रहा हूँ, जब मैं अपने यूट्यूब सब्स्क्रिप्शन को कैंसल कर दूंगा।”

बता दें कि हाल ही में वेरफाइड यूजर्स के लिए 2 घंटे का वीडियो अपलोड करने का फीचर दिया गया है, पहले यह 1 घंटे तक ही सीमित था। हालांकि 8 जीबी तक के वीडियो को अपलोड करने की अनुमति होगी। वहीं क्रीऐर्ट्स के लिए भी ट्विटर पर नई सुविधा लायी गई है। जिसके तहत विज्ञापनों के लिए क्रीऐटर्स को लगभग 5 मिलियन डॉलर मिलेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews