इस दिन से शुरू हो रही है Flipkart पर सेल, सस्ते में मिलेगा स्मार्टफोन, TV और AC पर भी भारी छूट

इस दिन से शुरू हो रही है Flipkart पर सेल, सस्ते में मिलेगा स्मार्टफोन, TV और AC पर भी भारी छूट

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। Flipkart प्रसिद्ध ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाईट में से एक है। इस ई-कॉमर्स वेबसाईट पर बहुत जल्द Big Saving Days शुरू होने जा रहा है। 6 अगस्त से सेल शुरू होगा। यदि आप भी सस्ते में स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट खरीदना चाहते हैं तो अभी से ही विशलिस्ट तैयार करना शुरू कर दें। Flipkart Big Saving Days 6 अगस्त से लेकर 10 अगस्त तक चलेगा। Rush hours में चीजें और भी ज्यादा सस्ती होगी।

यह भी पढ़े… चीन के बाद Redmi Note 11 SE भारत में मचाएगा धमाल, फीचर्स होंगे जबरदस्त, होंगें नाम अलग, यहाँ जानें डीटेल

सेल के दौरान कई बंपर ऑफर मिलने वाले हैं। कीमत भी कम होगी। कपड़े-जूते से लेकर टीवी और फ्रीज़ पर भी भारी छूट होगी। टीवी, स्मार्टफोन और एसी पर करीब 80 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। एक्सचेंज पर कई बेहतरीन ऑफर्स उपलब्ध होंगे। हालांकि यह आपके प्रोडक्ट की मौजूद स्थिति पर भी निर्भर करेगा। आईसीआईसीआई, Kodak बैंक, ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट और ईएमआई ट्रैन्जैक्शन भी भी कई ऑफर्स है।

यह भी पढ़े… Charak Jayanti 2022: महर्षि चरक के आयुर्वेद में योगदान याद करने का समय- प्रवीण कक्कड़

हेडफोन और स्पीकर पर 70-80 प्रतिशत की छूट मिलेगी। टॉप मोबाईल जैसे की Vivo, Oppo और मोटोरोला के स्मार्टफोन पर भी बंपर छूट है। वहीं मोबाईल एक्सेसरीज की शुरुवाती कीमत 49 रुपये होगी। ग्राहक 45% की छूट के साथ इनकी खरीदडायरी कर पाएंगे। वहीं पीसी के पार्ट्स जैसी की प्रिंटर, मॉनिटर और माउस पर 70% तक की छूट होगी। एयरकंडीशनर पर 55% की छूट, माइक्रोवेव पर 45% की छूट, फ्रीज़ पर 60% तक की छूट होगी। फूड और ब्यूटी प्रोडक्ट की कीमत 99 रुपये से शुरू होगी। घर के समान की शुरुवाती कीमत 49 रुपये होगी। साथ ही फर्नीचर पर 80% तक की छूट मिलेगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews