Alert: तुरंत स्मार्टफोन से डिलीट कर दें ये 3 ऐप्स, चोरी करते हैं आपका डेटा, आपकी प्राइवसी को होता है खतरा

Alert: तुरंत स्मार्टफोन से डिलीट कर दें ये 3 ऐप्स, चोरी करते हैं आपका डेटा, आपकी प्राइवसी को होता है खतरा

Fraud Apps Alert: स्मार्टफोन आज के दौर में पढ़ाई से लेकर बैंकिंग तक का जरिया बन चुका है। एक डिवाइस से लगभग सारे काम घर बैठे-बैठे ही हो जाते हैं। लेकिन इस तेजी से इंटरनेट का विस्तार और डिजिटलाइजेशन हो रहा। उससे तेज रफ्तार में फ्रॉड के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे कई ऐप्स होते हैं, जो आपकी प्राइवसी को नुकसान पहुंचाते है और आपके डेटा को चुराकर उसका गलत इस्तेमाल करते हैं। इसमें आपके एटीएम के पिन से बैंक की सारी डिटेल्स भी शामिल है। यूजर्स बिना जाने-समझे कभी-कभी थर्ड पार्टी प्लेटफॉर्म से फेक और क्रप्ट ऐप्स को इंस्टॉल कर लेते हैं, जिसका परिणाम धोखाधड़ी और साइबर साइबर भी होता है। हम आपको ऐसे 4 ऐप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके स्मार्टफोन के लिए खतरनाक माना जाता है।

एक्स्ट्रा फ्लैशलाइट वाला ऐप चुरा सकता है आपका डेटा

अक्सर लोग अपने स्मार्टफोन में दिए गए फ़्लैशलाइट और टॉर्च से संतुष्ट ना होकर, ऐसे ऐप्स को गूगल ने इंस्टॉल कर लेते हैं। जो प्ले स्टोर द्वारा वेरफाइड भी नहीं होता है। भले ही ये आपको थोड़ा अच्छा फीचर देते हैं। लेकिन चोरी-छुपके ये आपके डेटा को चुराते हैं।

जंक फाइल हटाने के नाम पर भी फ्रॉड

आपके स्मार्टफोन से जंक फाइल को डिलीट करने, स्टोरेज बढ़ाने और क्लीन करने के चक्कर में लोग गलत ऐप डाउनलोड कर लेते हैं। ये ऐप्स कॉन्टैक्ट , मीडिया, कैमरा और फाइल जैसे परमिशन की मांग करते हैं। जिसके अलाउ करने के बाद आपका सारा डेटा गलत तरीके से चुराता है और मिसयूज करता है।

इमोजी और स्टाइलिश कीबोर्ड ना करें इंस्टॉल

ऐसे कई फर्जी वाले ऐप्स हैं, जो स्टाइलिश कीबोर्ड और इमोजी का फीचर्स देते हैं। यह बच्चों के साथ-साथ ऐडल्डट्स को भी पसंद होते हैं। लेकिन ऐसे Apps आपके स्मार्टफोन के लिए खतरा हो सकता है। ऐसे ऐप्स या फीचर्स का इस्तेमाल करें जो पहले ही डिवाइस में उपलब्ध हो। आप गूगल प्ले स्टोर से भी ऐप्स को इंस्टॉल कर सकते हैं। लेकिन उससे पहले यह जरूर चेक करें कि यह वेरफाइड है या नहीं। रिव्यू को भी देखें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews