इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने वालों के अच्छी खबर, ताइवान की कंपनी ने की भारतीय बाजार में एंट्री, मिलेगी ये सुविधा

इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने वालों के अच्छी खबर, ताइवान की कंपनी ने की भारतीय बाजार में एंट्री, मिलेगी ये सुविधा

ऑटोमोबाइल, डेस्क रिपोर्ट। इलेक्ट्रिक स्कूटर (electric scooter० के बढ़ते मार्केट को देखते हुए कंपनियां इनके खरीदारों के लिए एक से बढ़कर एक सुविधाएँ दे रही हैं। इस बीच ताइवान की एक कंपनी भारतीय बाजार में उतर गई है। हालांकि इस कंपनी ने इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की संभावनाओं को नकारते हुए अपनी बैटरी स्वैपिंग पायलट सर्विस शुरू करने की बात कही है।

इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने वालों के लिए ये खबर अचछी है कि ताइवान (Taiwan) की बैटरी स्वैपिंग ईकोसिस्टम एक्सपर्ट कंपनी गोगोरो (Gogoro) ने भारतीय बाजार में एंट्री कर ली है। इसके लिए उसने भारत के ईवी एस ए सर्विस प्लेटफॉर्म Zypp Electric के साथ B2B साझेदारी का एलान किया। दोनों कंपनियों बैटरी स्वैपिंग का इस्तेमाल करते हुए डिलीवरी में तेजी लाने पर फोकस करेंगी। इसमें गोगोरो नेटवर्क के गोस्टेशन, स्मार्ट बैटरी और स्कूटर शामिल होंगे। कंपनी ने बताया है सर्विस की शुरुआत दिसंबर में दिल्ली से की जाएगी।

ये भी पढ़ें – सुप्रीम कोर्ट ने कर्मचारी-पेंशनर्स को दी बड़ी राहत, 15000 रूपए की वेतन सीमा रद्द, मिलेगा 6 महीने का अतिरिक्त समय

ताइवान की कंपनी गोगोरो ने कहा है कि दिल्ली से शुरुआत करने के बाद उसे जैसा रिस्पॉन्स मिलेगा उस हिसाब से वो अपनी सर्विस को देश में दूसरी जगह बढ़ाएगा। अभी कंपनी दिल्ली में दिसंबर से अपनी सर्विस शुरू कर रही है और दिल्ली में बहुत ज्यादा स्टेशन सेटअप करने वाली है। ये स्टेशन मॉड्यूलर होंगे जिसके चलते इन्हें आसानी से कहीं भी फिट किया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें – दिल्ली की हवा जहरीली, सीएम अरविंद केजरीवाल ने की 5 नवंबर से प्राइमरी स्कूल बंद करने की घोषणा

गोगोरो का दावा है कि उसका बैटरी स्वैपिंग स्टेशन (battery swapping station)  वेदरप्रूफ हैं। इसमें 200 से ज्यादा बैटरी की स्वैपिंग रोज की जा सकेगी। दावा है कि एक बार चार्ज होने के बाद ये बैटरी 64 घंटे तक लाइट नहीं होने पर काम करेगी। इस तकनीक से बैटरी स्वैपिंग में सिर्फ 6 सेकेंड लेंगे। यानी राइडर आएगा अपनी स्कूटर की डिस्चार्ज हो चुकी बैटरी को निकालकर इस स्टेशन में लगा देगा और चार्ज बैटरी को स्कूटर में लगाकर आगे बढ़ जाएगा।

ये भी पढ़ें – Priyanka Chopra से ज्यादा उनके बॉडीगार्ड की चर्चा, फैंस को इस हॉलीवुड स्टार की लगी झलक

गौरतलब है कि ताइवान की कंपनी गोगोरो ग्लोबल मार्केट में 350 मिलियन यानी 35 करोड़ बैटरी स्वैपिंग स्टेशन सेटअप कर चुकी है। बैटरी स्वैपिंग को इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के ऑप्शन के तौर पर देखा जा रहा है। इसके लिए लोगों को अपने घर पर चार्जिंग सेटअप की जरूरत नहीं होगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews