गूगल ने लिया बड़ा फैसला! जल्द ही बंद करने जा रहा गूगल असिस्टेंट, जानिए क्या है इसके पीछे का कारण

गूगल ने एक और बड़ा निर्णय लिया है। अब जल्द ही कंपनी अपने एक और प्रोडक्ट को बंद करने जा रही है। दरअसल, गूगल द्वारा ऐलान किया गया है कि गूगल असिस्टेंट को अब बंद किया जाएगा और इसे Gemini में बदल दिया जाएगा।
गूगल ने लिया बड़ा फैसला! जल्द ही बंद करने जा रहा गूगल असिस्टेंट, जानिए क्या है इसके पीछे का कारण

गूगल के प्रोडक्ट हमेशा से ही लोगों के बीच चर्चा में रहते हैं। खास फीचर्स की बदौलत गूगल लोगों की पहली पसंद बना हुआ है, और गूगल असिस्टेंट भी उन्हीं में से एक रहा है। गूगल असिस्टेंट को लोगों का भरपूर प्यार मिला, लेकिन अब कंपनी जल्द ही इसे बंद करने जा रही है। दरअसल, अब गूगल असिस्टेंट को Gemini से बदला जा रहा है, और यह फीचर मोबाइल के साथ-साथ अन्य डिवाइसेज में भी काम करना बंद कर देगा। बता दें कि कंपनी ने इसे 2016 में लॉन्च किया था।

गूगल ने जानकारी दी है कि गूगल असिस्टेंट एक सक्षम असिस्टेंट है, लेकिन अब यूजर्स की प्राथमिकता अधिक पर्सनलाइज्ड असिस्टेंट की ओर बढ़ रही है, और Gemini इन जरूरतों को पूरा करता है। ऐसे में कंपनी ने इसे बंद करने का निर्णय लिया है और अब इसकी जगह Gemini को लाया जाएगा।

जानिए इसके पीछे का कारण

गूगल असिस्टेंट को बंद करने का आधिकारिक ऐलान गूगल की ओर से कर दिया गया है। साथ ही यह भी जानकारी दी गई है कि Gemini ही अब एकमात्र ऑप्शन होगा जो इसकी जगह लेगा। बता दें कि Gemini एक AI असिस्टेंट है, जिसे एडवांस लैंग्वेज अंडरस्टैंडिंग और रीज़निंग के साथ तैयार किया गया है। इसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। गूगल का मानना है कि ज्यादातर यूजर्स अब Gemini पर स्विच कर चुके हैं और यह उनके लिए अधिक उपयोगी भी साबित हो रहा है। यही कारण है कि आने वाले महीनों में मोबाइल यूजर्स को गूगल असिस्टेंट की जगह Gemini पर शिफ्ट किया जाएगा। साल के अंत तक ज्यादातर मोबाइल डिवाइसेज पर अब गूगल Gemini ही एक्सेसिबल रहेगा।

इन मोबाइल फोन में करेगा काम

गूगल का मानना है कि असिस्टेंट के पास कॉन्टेक्स्टुअल अवेयरनेस भी होनी चाहिए, जिससे वह एप्स और सर्विसेज के साथ इंटरेक्ट करते समय किसी भी तरह की दिक्कत न दे। गूगल का कहना है कि यह सभी जरूरतें गूगल असिस्टेंट में पूरी नहीं हो पा रही थीं। हालांकि, कंपनी ने यह भी साफ कर दिया है कि 2GB से कम रैम और एंड्रॉयड 10 से पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम में अब भी गूगल असिस्टेंट ही काम करेगा, क्योंकि वहां Gemini एक्सेसिबल नहीं रहेगा।

मौजूदा समय में, बेसिक वॉइस कमांड से चलने वाले असिस्टेंट की जगह अधिक कन्वर्सेशनल और AI-ड्रिवन इंटरेक्शन वाले असिस्टेंट की मांग तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में गूगल ने भी अपने इस मॉडल को अपडेट करने का निर्णय लिया है। बता दें कि अमेज़न ने भी अपने अलेक्सा को अधिक कन्वर्सेशनल बना दिया है। गूगल ने जानकारी दी है कि अब मोबाइल के अलावा टैबलेट, कनेक्टेड डिवाइसेज़, स्मार्ट स्पीकर्स, स्मार्ट डिस्प्ले और टीवी जैसे डिवाइसेज़ में भी सिर्फ Gemini को ही एक्सेस किया जाएगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews