ला रहा है Google अपने सर्च फीचर्स में नए अपडेट, होंगे यह बदलाव, जाने यहाँ

google

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। Google अपने सर्च फीचर में कुछ बदलाव करने जा रहा है, जिसकी घोषणा कंपनी ने कर दी है। कंपनी की अनाउन्स्मेन्ट के मुताबिक उन खोज परिणामों (search results) को हटा देगा जो किसी यूजर्स की व्यक्तिगत जानकारी (users personal details) को छिपाता या दिखाता हो। ऐसे रिजल्ट्स जिसमें भौतिक पता (Address), फोन नंबर (Phone number) और लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे जानकारी हो, उसे यूजर्स के अपील पर हटा दिया जाएगा।

गूगल के इस नए अपडेट का मतलब है कि जिन डिटेल्स को आप Google से हटाना चाहते, उसकी रीक्वेस्ट आप गूगल से कर सकते हैं। जैसे की गोपनीय सरकारी पहचान संख्याएं जैसे की भारत में आधार नंबर, बैंक खाता नंबर, क्रेडिट कार्ड नंबर, हस्ताक्षर की तस्वीरे, फोन नंबर और ईमेल अड्रेस इत्यादि को सर्च रिजल्ट से हटाने की रीक्वेस्ट आप गूगल से कर सकते हैं। इस फीचर्स में वो सभी डिटेल्स को शामिल किया गया गया जिसका सर्च रिजल्ट चोरी और धोखाधड़ी के लिए इस्तेमाल हो सकता है। हालांकि गूगल ने पहले भी सर्च रिजल्ट से कुछ डिटेल्स को हटाने की अनुमति दी थी लेकिन अब इसमें कई पॉइंट जोड़े गए हैं, जैसे की फोन नंबर और ईमेल।

यह भी पढ़े…  घट सकती है पेट्रोल-डीजल की कीमत! MP में पेट्रोल पर इतनी लगती है VAT, जाने प्रदेश के सभी शहरों का हाल                                                

ऐसे कर सकते हैं सेटिंग
  • अपने डिटेल्स को हटाने का अनुरोध करने के लिए सबसे पहले आपको सपोर्टिंग पेज पर जाना होगा।
  • आपत्तिजनक (offending) URL या URL को सर्च रिजल्ट के पेज के साथ सबमिट करना होगा। 
  • एक बार सबमिट करने के बाद, आपको एक स्वचालित ईमेल declaration मिलेगा। 
  • आप समझ जाए की Google को आपका रीक्वेस्ट मिल गया।
  • जब Google को हटाने की रीक्वेस्ट मिलेगी तो यह सुनिश्चित करने के लिए वेब पेज पर सभी चीजों का मूल्यांकन किया जाएगा। 
  • सभी Evaluation के बाफ यदि जानकारी आपत्तिजनक पाई जाती है, तो यह सामग्री को हटा दी जाएगी।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews