जैसा की हम सब जानते हैं गूगल अपने यूजर्स को लेकर काफी ज्यादा सेंसिटिव है वह लोगों को अधिकतर वही चीज सजेस्ट करता है जो अधिकतर लोग देखना चाहते हैं या उनकी रुचि जिस तरह के कंटेंट पर होती है ।
14 जुलाई 2025 को गूगल ने अपने एक नए फीचर की टेस्टिंग शुरू कर दी है जिसमें अब वह AI का इस्तेमाल करके रीडर को न्यूज़ आर्टिकल की एक समरी प्रोवाइड करवाएगा जिसमें उसे आर्टिकल की मुख्य जानकारियां या फिर यह कहे तो एक तरह का ओवरव्यू दिया जाएगा जिसे पढ़कर यूजर जल्द से जल्द उस आर्टिकल के बारे में मुख्य जानकारियां जान सकेगा। फिलहाल में इसकी IOS और एंड्राइड दोनों पर टेस्टिंग चल रही है, आपको बता दें यह टूल हाल ही में भारत में लॉन्च हुए गूगल के AI Mode सर्च का ही एक हिस्सा है, जिसे आप आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।
कैसे करता है यह काम
जानकारी के अनुसार यह फीचर बातचीत की भाषा का उपयोग करेगा, जैसा कि एक सामान्य यूजर अपनी बातचीत करने वाली भाषा में सर्च करता है, यह इस तरह की चीजों को बढ़ावा देने के लिए लाया गया है, जिसमें यूजर्स को मदद करेगा की उन्हें उनकी भाषा में और भी अच्छे से वह सारी जानकारी डिस्कवरी में दिखाई जाए जो कि वह आसानी से पढ़े और समझ सके, इसमें एक ‘save’ का ऑप्शन भी दिया जाएगा। जिसके द्वारा यूजर्स सर्च की गई जानकारी को बुकमार्क में सेव कर सकेंगे और वही गूगल इसे Activity TAB में तुरंत सेव कर देगा, इसके बाद आप इसे दोबारा आसानी से पढ़ सकेंगे।
क्यों है यह बन सकता है पब्लिशर्स और न्यूज़ चैनल के लिए मुसीबत
आपको बता दे, लोगों का यह मानना है कि अगर यह फीचर किसी भी यूजर को आर्टिकल बिना खोले ही या फिर न्यूज़ बिना खोले ही इसका एक समरी या फिर उसके मुख्य जानकारी समरी के अंदर रीडर को प्रोवाइड कर देगा तो फिर कोई रीडर उसे न्यूज़ को पूरा पड़ेगा ही क्यों?, जिसकी वजह से न्यूज़ चैनल या फिर पब्लिशर का ट्रैफिक इंपैक्ट हो सकता है लेकिन गूगल का कहना है कि यह फीचर डिस्कवरी को बढ़ाएगा और वहां से वेबसाइट तक ट्रैफिक लेकर जाएगा। लेकिन फिर भी ये तो आने वाला समय ही बताएगा कि यह फीचर वरदान बनेगा या फिर मुसीबत। वहीं कुछ सालों पहले TOI की रिपोर्ट में यह भी बताया गया था, कि डिजिटल न्यूज़ पब्लिशर्स पहले ही गूगल द्वारा की जा रही सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन की वजह से काफी सारी चुनौतियों का सामना कर रहे है।






