Google Pixel 7 इस दिन होगा लॉन्च, लिस्ट में पहला Smartwatch भी है शामिल, यह तारीख कर लें नोट

Google Pixel 7 इस दिन होगा लॉन्च, लिस्ट में पहला Smartwatch भी है शामिल, यह तारीख कर लें नोट

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। गूगल ने अपने नए स्मार्टफोन सीरीज की घोषणा कर दी है। बहुत जल्द मार्केट में Google Pixel 7 की पेशकश होने वाली है। इस सीरीज में दो स्मार्टफोन्स शामिल हैं। पहला Google Pixel 7 और दूसरा Google Pixel 7 Pro, इसके साथ एक स्मार्टवॉच भी शामिल है। गूगल ने आधिकारिक तौर पर अपने इन डिवाइस की घोषणा कर दी है, 6 अक्टूबर को इनकी लॉन्चिंग को फिक्स किया गया है।

आज एप्पल आईफोन 14 की लॉन्चिंग है और इससे पहले गूगल ने अपने नए ईवेंट की घोषणा कर दी है। 6 अक्टूबर सुबह 10 बजे (7:30 PM भारत के लिए), यदि आपको भी Google Pixel 7 सीरीज का इंतजार था तो आप इस तारीख को नोट कर लें। इसके कलर ऑप्शन और फीचर्स का भी खुलासा हो चुका है।

बता दें की Google Pixel 7 सीरीज स्मार्टफोन को कंपनी ने नेक्स्ट जनरेशन Tensor SoC प्रोसेसर से लैस किया गया है। कहा जा रहा है की यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर काम करेगा। रिपोर्ट्स की माने तो गूगल के इन नए स्मार्टफोन्स में यूजर्स को पर्सनालाइज फीचर, सिक्योरिटी, वीडियो और स्पीच रिकॉग्निशन जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे। गूगल की घोषणा से पहले ही Google Pixel 7 का अनबॉक्सिंग विडियो सोशल मीडिया पर देखा गया था। जिससे स्मरटोहोन ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में आ सकता है।

Let’s see if any of these products make it to 🇮🇳 India?

pic.twitter.com/TZGMB6ZEq8

— Ishan Agarwal (@ishanagarwal24) September 7, 2022

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews