एंड्रॉइड यूजर्स के लिए जरूरी खबर, Google प्ले स्टोर के नियमों में होंगे दो अहम बदलाव, जानें यहाँ

एंड्रॉइड यूजर्स के लिए जरूरी खबर, Google प्ले स्टोर के नियमों में होंगे दो अहम बदलाव, जानें यहाँ

Google News: एंड्रॉइड यूजर्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गूगल प्ले स्टोर से जुड़े दो नई पॉलिसी को गूगल लागू करने वाला है। नई फाइनेंशीयल सर्विस पॉलिसी 31 मई 2023 से देशभर में प्रभावी होगी। जिसके तहत कई लेंडिंग यानि कर्ज देने वाले ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। जिसकी घोषणा भी कंपनी ने कर दी है। नई डेटा डिलिशन पॉलिसी के तहत सभी यूजर्स के लिए कोई भी ऐप डिलीट करने पर उससे संबंधित डेटा भी डिलीट करना होगा।

फाइनेंशीयल सर्विस पॉलिसी

अक्सर लोन देने वाले ऐप्स पर फ्रॉड करने के आरोप लगते रहते हैं। जिसे लेकर सरकार भी सख्त हो चुकी है। इसलिए गूगल ने लेंडिंग ऐप्स को लिमिटेड करने का फैसला लिया गया है। कंपनी ने पर्सनल लोन पीलिसी अपडेट भी जारी किया है। ताकि प्ले स्टोर पर लोन देने वाले ऐप्स को प्रतिबंधित किया जा सकते है। जिसके तहत ऐप्स यूजर्स के एक्सटर्नल स्टोरेज से फोटोज, कॉन्टैक्ट, वीडियो, कॉल लोग और लोकेशन का एक्सेस नहीं कर पाएंगे। इसलिए यदि आपके फोन में लेंडिंग ऐप्स मौजूद हैं, जिसमें आपका पर्सनल डेटा सुरक्षित, उस डेटा को डिलीट कर दें। या फिर 31 मई तक डेटा को सेव कर लें।

डेटा डिलिशन पॉलिसी (Data Deletion Policy)

इस पीलिसी के तहत एंड्रॉयड यूजर्स को कोई भी ऐप अनइंस्टॉल करने पर उससे संबंधित अकाउंट और डेटा भी डिलीट करना होगा। नई पॉलिसी कब लागू होगी इससे जुड़ी कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। रिपोर्ट की माने तो बहुत जल्द ऐप में और ऑनलाइन डेटा डिलीट करने का ऑप्शन मिलेगा। पॉलिसी के तहत एक बार अकाउंट डिलीट करने का रिक्वेट फाइल करने पर ऐप द्वारा सभी डेटा को डिलीट करना अनिवार्य होगा। हालांकि यूजर्स अकाउंट और डेटा को बचाने का ऑप्शन भी चुन सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews