Hero की दो इलेक्ट्रिक साइकिल मचा रहीं धूम, यहां देखें कीमत और रेंज

Hero की दो इलेक्ट्रिक साइकिल मचा रहीं धूम, यहां देखें कीमत और रेंज

ऑटोमोबाइल, डेस्क रिपोर्ट। इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में हीरो की इलेक्ट्रिक साइकिल (Hero Lectro E-Cycles) लोगों की पसंद बनती जा रही है। इलेक्ट्रिक साइकिल बाजार में धूम मचाने वाली सबसे बड़ी कंपनी हीरो लेक्ट्रो ने दो नई इलेक्ट्रिक साइकिल (Hero Lectro E-Cycles)लॉन्च की है।

Hero Lectro E-Cycles ने जो दो नई ई-साइकिल लॉन्च की है उनके मॉडल हैं H3 और H5, दोनों ई-साइकिल GEMTEC पावर्ड हैं। कंपनी ने H3 की कीमत 27,499 और H5 की कीमत 28,499 रुपए रखी है। H3 ई साइकिल दो कलर ऑप्शन ब्लिसफुल ब्लैक-ग्रीन और ब्लेजिंग ब्लैक-रेड में मिल रही है। वहीं H5 ग्रूवी ग्रीन और ग्लोरियस ग्रे कलर में मार्केट में उपलब्ध है। दोनों साइकिल की सिंगल चार्ज पर रेंज 30km तक है।

ये भी पढ़ें – सीएम राइज स्कूल : अब सरकारी स्कूलों में मिलेंगी प्राइवेट स्कूलों जैसी सुविधाएं, ग्वालियर में मंत्रियों ने किया भूमिपूजन

हीरो लेक्ट्रो (Hero Lectro) ने H3 और H5 इलेक्ट्रिक साइकिल में एक LED डिस्प्ले दिया है। यह 250W बीएलडीसी रियर हब मोटर से कनेक्टेड है, जो अधिकतम 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकते हैं। इसके अलावा एक IP67 ली-आयन 5.8Ah इंट्यूब बैटरी है, जो 4 घंटे में पूरी तरह से चार्ज हो जाती है। फुल चार्ज होने के बाद साइकिल 30km तक चलाई जा सकती है। इसकी मदद से आप रूटीन के आसपास के काम आसानी से कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें – New Zealand Vs Sri Lanka : न्यूज़ीलैंड ने श्रीलंका को 65 रनों से हराया मैच

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews