कमाल के फीचर्स के साथ Honda Gold Wing Tour लॉन्च, कीमत इतनी की आप हो जाएंगे हैरान

कमाल के फीचर्स के साथ Honda Gold Wing Tour लॉन्च, कीमत इतनी की आप हो जाएंगे हैरान

ऑटोमोबाईल, डेस्क रिपोर्ट। होंडा ने अपनी नई बाइक होंडा गोल्डविंग टूर (Honda Gold Wing Tour) भारत में लॉन्च कर दी है। बाइक की खास बात यह है कि इसमें एयर बैग उपलब्ध करवाए गए हैं। कार में एयर बैग तो नॉर्मल सी बात होती है लेकिन बाइक में एयर बैग होना कोई आम बात नहीं है, अपने इस सुविधा के साथ यह नई बाइक को भारत में तड़गे competition के लिए लॉन्च हो चुकी है। इसके फीचर्स तो काफी ज्यादा आकर्षक है, जो बाइक लवर्स हो इसे लेने पर मजबूर कर दें, लेकिन जितनी खास इसके फीचर हैं उतनी ही ज्यादा इसकी कीमत है। हम आपको उसकी कीमत बताएं तो आप इसे जान कर हैरान हो जाएंगे।

यह भी पढ़े… हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए जरूर करें ये काम, नहीं आएगा जल्दी बुढ़ापा

इसकी कीमत एक्स शोरूम करीब 40 लाख रुपए है, इतने दाम में कई बेहतरीन कारों की खरीदारी की जा सकती है। कई शहरों में होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने इस बाइक की बुकिंग भी शुरू कर दी है। इन शहरों के लिस्ट में इंदौर के साथ मुंबई, कोच्चि, हैदराबाद, चेन्नई और कोलकाता भी शामिल है। बाइक के इंजन की बात करें तो इसमें 1,833 सीसी का इंजन 170 एनएम टॉर्क जनरेटर की सुविधा के साथ दिया गया है। इस बाइक में क्रूज कंट्रोल, ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन, ऑटोमेटिक राइट मोड, मैनुअल मोड दिया गया है। इसके टैंक कैपेसिटी 21 लीटर है, इतना ही नहीं इसमें आपको एक्सटेंडेड इलेक्ट्रिक स्क्रीन, हैंड बैग, 7 इंच का टीएफटी लिक्विड क्रिस्टल डिस्पले, जायरोस्कोप (जो राइडर को मिशन की बेहतरीन सुविधा देता है) उपलब्ध है। अन्य फीचर्स जैसे कि एप्पल कारप्ले, एंड्राइड ऑटो, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, यूएसबी टाइप सी जैसे फीचर्स बाइक में ग्राहकों को कंपनी उपलब्ध करवा रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews